जब Sania Mirza की वजह से जेल पहुंचे थे खेसारी लाल, एक गलती से देशभर में हुआ था बवाल!

एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए खेसारी लाल ने काफी मेहनत की है। फेमस होने से पहले वह दूध और लिट्टी चोखा बेचने का काम किया करते थे।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख और सलमान की पापुलैरिटी देखने को मिलती है ठीक उसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, दिनेश निरहुआ समेत कई सितारे लाइमलाइट में रहते हैं। खेसारी लाल यादव का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब वह मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की वजह से जेल गए थे। आज यानी कि 6 मार्च को खेसारी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सानिया और एक्टर से जुड़ा यह पूरा मामला क्या था?

क्या थी सानिया और एक्टर की घटना?
दरअसल, खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर सिंगर भी है जिन्होंने कई हिट गाने गए हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव ने देश की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर एक ऐसा गाना बना दिया जिससे देश भर में बवाल देखने को मिला था। वहीं सानिया को भी यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था जिसकी वजह से उन्होंने खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज करवा दिया और उन्हें जेल भिजवा दिया था। खेसारी लाल के इस गाने के बोल थे ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजली पाकिस्तानी’, इस बात का खुलासा खुद खेसारी लाल यादव ने किया था।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “जब सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से सगाई की थी, तो मैंने उनपर एक गाना बनाया था। जिसे सुनकर उन्होंने मुझपर मानहानि का केस कर दिया था। तब मुझे तीन दिन तक जेल में रहना पड़ा था”। हालांकि बाद में सानिया और खेसारी लाल का रिश्ता सुधर गया था और एक शो पर यह दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते हुए भी नजर आए थे।

मेहनत से एक्टिंग की दुनिया में कमाया नाम
बता दें, एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए खेसारी लाल यादव ने काफी मेहनत की है। फेमस होने से पहले वह दूध और लिट्टी चोखा बेचने का काम किया करते थे। इसी बीच साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और पहली फिल्म से वह पॉपुलर हो गए।

इसके बाद उन्होंने ‘हीरो नंबर वन’, ‘कुली नंबर वन’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दे खेसारी लाल यादव को उनकी इस तरह की फिल्मों के चलते उन्हें ‘भोजपुरी इंडस्ट्री का गोविंदा’ भी कहा जाता है। एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और अक्सर वह रियलिटी शो में भी जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: मां Sridevi से ऐसा था Janhvi का रिश्ता, नहीं देखी थी बेटी की डेब्यू फिल्म, अब 27 की उम्र में करोड़ों की मालकिन!

ताज़ा ख़बरें