Neha Marda के घर आखिरकार 19 दिनों बाद आई नन्ही परी, देखिए जोरदार स्वागत का ये Video

बेबी गर्ल के जन्म के ठीक 19 दिन बाद नन्ही परी मां नेहा मर्दा के साथ अपने घर पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक अब मां और बेटी दोनों पूर्ण रूप से हेल्थी हो चुके हैं

Neha Marda New Born Baby Girl: बालिका बुध फेम नेहा मर्दा ने पिछले दिनों एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। बेबी गर्ल की पैदाइश समय से पहले हो गई थी। इसलिए कुछ दिक्कतों के चलते अस्पताल से तुरंत छुट्टी नहीं मिली थी। अब बेबी गर्ल के जन्म के ठीक 19 दिन बाद नन्ही परी मां नेहा मर्दा के साथ अपने घर पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक अब मां और बेटी दोनों पूर्ण रूप से हेल्थी हो चुके हैं और करीब एक पखवाड़े तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद नन्ही बेबी गर्ल अपने घर पहुंच चुकी है।

घर पहुंचे के बाद बेबी गर्ल का जोरदार स्वागत किया गया है। सोशल मीडिया पर नेहा मर्दा के द्वारा शेयर किए गए वीडियों को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि नन्ही परी के स्वागत के लिए घर किस तरीके से सजाया गया है। हर तरफ रंगबिरंगे गुब्बारे व परिवार ने पूरे उत्साह के साथ नेहा की परी का स्वागत किया है। दादा दादी पापा और परिवार के दूसरे सदस्यों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है। परिवार में अब सभी खुश हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने 2012 में पटना के एक बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के 10 सालों बाद उन्हे भगवान ने ये नन्ही परी दी है। 7 अप्रैल 2023 को दोनों को माता पिता बनने का गौरव हासिल हुआ लेकिन बेबी के प्री-मेच्योर होने से खुशियां थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन अब न्यू बॉर्न बेबी गर्ल पूरी तरह से ठीक है और परिवार की खुशियां ये बेबी गर्ल अपने साथ लेकर आई। इस नन्ही परी के आते ही पूरे घर में जश्न का माहौल है। तो इन खुशियों के पल को कैमरे में कैद करने से नेहा नहीं चूकी।

फिलहाल नेहा मर्दा ने अभी अपनी नन्ही परी का फेस रिवील नहीं किया है। अब फैन्स इस परी के फेस रिवील होने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे बात अगर नेहा मर्दा की करें, तो नेहा ने बालिका बधु,देवो के देव महादेव,डोली अरमानों की,पिया अलबेला और लाल इश्क जैसे टीवी सीरियल्स कर चुकी हैं।

ये भी पढ़े: Shiv Thakare ने सिध्दीविनायक के दरबार में लगाई हाजिरी, नये शो Khatron Ke Khiladi 13 के लिए मांगा आशीर्वाद

Latest Posts

spot_img

you may like