Mukesh Chhabra ने कहा Dunki की कहानी ऐसी है, जिसकी अगले दस सालों तक घरों में चर्चा होगी, बोले यह SRK और Rajkumar Hirani का अबतक सबसे बड़ा कॉम्बिनेशन होगा

Mukesh Chhabra Dunki  Will Be Discussed For Next Ten Years: बॉलीवुड के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा जिन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की कास्टिंग की, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ की स्टोरी के बारे में बताया है। मुकेश जिन्होंने ‘डंकी’ की भी कास्टिंग है, उन्होंने बताया है कि इस फिल्म की कहानी काफी अलग लेवल की है, जोकि दर्शकों को दिलों में कई दिनों तक बैठी रहेगी। 

मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ से इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’राजू सर के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है। हमने पीके की थी और संजू की थी और बहुत सारे ऐड्स किए है। तो डंकी का तो यह प्रोसेस है कि मैं डंकी के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता हूं, लेकिन वो ऐसी फिल्म हैं कि वो कहानी आपके घरों में, दिलों में ऐसे बस जायेगी कि आप लोग इस फिल्म के बारे में अगले दस सालों तक बात करेंगे। इस फिल्म की कहानी इतनी प्यारी है और बेस्ट कॉम्बिनेशन, शाहरुख और राजकुमार हिरानी, उससे बढ़ा कॉम्बिनेशन मुझे नहीं लगता है कि किसी इंडस्ट्री में होगा। फिल्म इंडस्ट्री में तो नहीं होगा ऐसा कॉम्बिनेशन। मुझे लगता है कि वो दोनों अपने गेम के बादशाह हैं, दोनों एक साथ आ रहे हैं तो काफी कमाल की बात है।’’

बता दें कि,  फिल्म डंकी से पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान किसी फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में है और उनके अपोजिट तापसी पन्नू नजर आयेंगी। खबरों माने तो इस फिल्म में शाहरुख खान एक फौजी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे, जो अपने देश में वापस लौटता है और अपने देशप्रेम को दिखाता है। इस फिल्म में विक्की कौशल का कैमियो भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लैश पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होगा। 

ये भी पढ़ें: Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने बताया कि अबतक उनके संबंध अपने मां-बाप से कैसे रहे हैं, बोलीं मां से बोलना आसान है लेकिन पिता आमिर…

Latest Posts

spot_img

you may like