Brahmastra में Mouni Roy के लुक को देखकर लोगो ने कहा ‘नागिन इज बैक’, ट्रोलर्स ने भी किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ (Brahmāstra) का टीजर रिलीज़ किया गया है। इस टीजर में फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों का लुक रिवील किया गया है। फिल्म के टीजर का इंतजार फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

फिल्म के टीजर में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय (Mouni Roy) और नागार्जुन (Nagarjuna) का पहला लुक सामने आ गया है। टीजर को देख जितना फैंस उत्त्साहित है उतना ही हर कोई मौनी रॉय के अवतार को देखकर चौंक गया है।

दरअसल इस फिल्म में मौनी रॉय विलेन बनीं नजर आ रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म में मौनी नेगटिव भूमिका में हो सकती है। लुक की बात करें तो मौनी रॉय की लाल आंखे, चेहरे पर तेज, हैवी मेकअप, बोल्ड लिप्स नजर आ रहे है। मौनी का डरावना लुक दिखाई दे रहा है। 

32 सेकंड के टीजर वीडियो की शुरुआत में पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दिखाया गया है फिर एक एक करके बाकी किरदारों के लुक रिवील किए गए हैं।

बात करे मौनी रॉय की तो फिल्म के टीजर में उनका लुक देखकर हर कोई यही कह रहा है कि ‘नागिन’ वापस आ चुकी है। तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। यही नहीं सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी मौनी के लुक के लिए बनाये जा रहे है। बात करे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की तो फिल्म का निर्देशन अयान मुख़र्जी ने किया है। ऐसा पहली बार होने वाला है जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रियल लाइफ कपल ऑनस्क्रीन जोड़ी में साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़े: Singer KK ने पत्नी Jyothy Krishna के साथ शादी करने के लिए की थी सेल्स की नौकरी, जानिए उनकी प्रेम कहानी

Latest Posts

spot_img

you may like