भोजपुरी फ़िल्म Mohabbat Mahbub Ke Naam का फर्स्ट लुक हुआ आउट

नयी भोजपुरी फिल्म Mohabbat Mahbub Ke Naam का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। इस फिल्म में नए कलाकार और एक नयी लव स्टोरी देखने को मिलेगी।

वर्तिका फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म “मोहब्बत महबूब के नाम” (Mohabbat Mahbub Ke Naam) का फर्स्ट लुक आज आउट किया गया है। फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में रुद्रप्रताप सिंह नजर आयेंगे  ।
रुद्रप्रताप सिंह ने  बताया कि “मैं अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हूँ और मेरे लिए खुशी की बात ये की मैं अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत इस फ़िल्म से कर रहा हूँ इसके लिए हमारी फ़िल्म के निर्माता विकास केसरवानी जी को धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस फ़िल्म के लिए चुना और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अपना बेस्ट से बेस्ट दूँ ताकि विकास केसरवानी जी की और आप सभी दर्शको की उम्मीदों पर खरा उतरु।” 

वही फ़िल्म की अभिनेत्री प्रियंका चौहान भी इस फ़िल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही है,प्रियंका भी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है।

फ़िल्म के निर्माता विकास केशरवानी ने फ़िल्म के बारे में बताया कि हमारी “मोहब्बत महबूब के नाम” एक बहुत खूबसूरत लव स्टोरी पर आधारित है यह फ़िल्म दो हीरो की कहानी पर आधारित है जिसकी कहानी बाकी फिल्मो से बिल्कुल अलग है और एक साफ सुथरी प्रेम कहानी और फैमिली टच फ़िल्म है।उन्होंने ये भी बताया कि “यह फ़िल्म मेरे प्रोडक्शन हाउस की पहली फ़िल्म है मैं यही कोशिश करूँगा की इस फ़िल्म के माध्यम से आप सभी का मनोरंजन कर सके। फ़िल्म में निर्देशक और बाकी के कलाकारों का चयन बाकी है जिसकी प्रक्रिया चल रही है कास्टिंग फाइनल होते ही शूटिंग शुरू की जायेगी।”
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रुद्रप्रताप सिंह,जय दुबे, प्रियंका चौहान आदि है बाकी के कलाकारों का चयन हो रहा है।
फ़िल्म के गाने एक से बढ़कर एक है जिनको लिखा है शत्रुघन सिंह ने और फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव “एडिफ्लोर” है,इस खूबसूरत कहानी को करन कुमार आशिक़ ने लिखा है प्रोडक्शन हेड रमेश चौरसिया है।

ये भी देखें: रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह की जोड़ी इन दो फिल्मों में नज़र आने वाली है

Latest Posts

spot_img

you may like