रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह की जोड़ी इन दो फिल्मों में नज़र आने वाली है

सुपरस्टार रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह दो नयी फिल्मों में एक साथ नज़र आने वाले हैं। जानिये पूरी खबर।

सुपरस्टार रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह की धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नज़र आने वाली है। ख़ुशी की बात ये है की रितेश पांडेय और चांदनी जल्द ही एक नहीं बल्कि दो फिल्मों में एक साथ नज़र आएंगे। एक फिल्म का नाम है “पेपर बॉय” और दूसरी का नाम है “हल्दी कुमकुम”। दोनों ही फिल्मों की शूटिंग समाप्त हो गयी है। ये दोनों फिल्में फैमिली ड्रामा और इमोशन बेस्ड फिल्मे है जिनमे मनोरंजन का फुल डोज मिलेगा। साथ ही साथ फ़िल्म में संगीत बहुत ही बेहतरीन और शानदार है। रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह के अलावा दोनों फिल्मों में संजय पाण्डेय, महेश आचार्य,रिचा दीक्षित, संजीव कुमार मिश्र,भानू पाण्डेय आदि कई कलाकार है। ये दोनों फिल्में देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें