Moammar Rana Gets Trolled Over Comment On Priyanka Chopra: पाकिस्तानी एक्टर मोअम्मर राणा और वहां के एक शो होस्ट नादिर अली आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। इन दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने की वजह इन दोनों का अपने शो में भारतीय एक्टर्स पर भद्दे कमेंट्स करना है। दरअसल पाकिस्तानी होस्ट नादिर अली ने अपने पॉडकास्ट शो में अभिनेता मोअम्मर राणा से ऐसे कई सवाल पूछे जिसके जवाब में राणा ने भारतीय एक्टरों की खिल्ली उड़ाई और प्रियंका चोपड़ा पर भद्दे कमेंट्स भी किए।
मोअम्मर राणा ने सनी देओल और उनकी फिल्म गदर 2 को लेकर भी भद्दे कमेंट्स किए थे। राणा का कहना था कि सनी देओल में हिम्मत है तो वो पाकिस्तान आकर दिखाएं। फिल्मों में तो ये दिखाना आसान है। गदर 2 में पाकिस्तानी सैनिकों को ऐसा दिखाया गया है कि मानों वो जमीन से जम गए हैं। रियल अलग है और फिल्म की रियलटी अलग होती है। इसके अलावा शो के होस्ट जब राणा से पूछा कि पाकिस्तान में सबसे भयानक कौन है। जवाब में राणा कहते हैं कि कोई नहीं। फिर नादिर पूछते हैं और भारत में। फिर नादिर कहते हैं कि भारत में कई हैं।
मोअम्मर ने आगे कहा कि एक बार मैं किसी इवेंट में बैठा हुआ था। एक महिला आई और मेरे बगल वाली सीट पर बैठ गई। वो किसी से फोन पर बात करने लगी और फिर उठकर चली गई। फिर मैंने पूछा ये महिला कौन थी। नादिर ने टोकते हुए कहा कि वो नौकरानी थी। फिर मोअम्मर ने कहा कि, ये महिला कौन थी, उसने कहा तुमने पहचाना नहीं, ये प्रियंका चोपड़ा थी। फिर मेरा प्रियंका को लेकर सारा क्रश खत्म हो गया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके लिए दोनों की जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा है कि इन लोगों का दिमाग सच में गटर है। एक दूसरे ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा की हाफ नेट वर्थ तुम्हारे पूरे पाकिस्तान की टोटल जीडीपी के बराबर है। अब देखना ये है कि ये दोनों अपने इस कमेंट के लिए माफी मांगते हैं या नहीं। वैसे इससे पहले भी पाकिस्तान के दूसरे कलाकारों ने शाहरूख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों की भी अपने शोज में खिल्ली उड़ाई है।
ये भी पढ़े: Raj Kapoor और बेटे Rajiv Kapoor के बीच कभी नहीं थे अच्छे रिश्ते, अंतिम समय में पिता का मुंह भी नहीं देखा था

