Meenakshi Seshadri ने क्या इस बड़े डायरेक्टर की वजह से छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री, जानिए क्या थी अफवाहें?

बॉलीवुड में 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं कि मीनाक्षी और राजकुमार संतोषी के बीच विवाद को लेकर क्या अफवाहें उड़ी थी

Meenakshi Seshadri And Rajkumar Sontoshi Controversy: 17 साल की उम्र में शशिकला ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। तब शशिकला ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री बन जाएगी। शशिकला के किस्मत की लकीरों में यहीं लिखा भी था कि मिस इंडिया बनने के बाद वो आला दर्जे की एक्ट्रेस बन जाएंगी। दरअसल बॉलीवुड में एंट्री पाने का ये सबसे आसाना तरीका है कि मिस इंडिया जीतने के बाद उसे अपने आप ही फिल्मों में काम करने का ऑफर मिल ही जाता है। तो शशिकला के साथ भी यही हुआ। शशिकला शेषाद्रि को पहला ऑफर अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्म पेंटर बाबू के लिए दिया। अब चूकि उस वक्त शशिकला के नाम दो अभिनेत्रियां थी, इसलिए शशिकला को मनोज कुमार ने एक नया नाम था मीनाक्षी।

मीनाक्षी शेषाद्री की पहली फिल्म पेंटर बाबू तो कुछ खास नहीं चली लेकिन इसी साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की कामयाबी ने मीनाक्षी को स्टार बना दिया। इसके मीनाक्षी ने कामयाबी की कई सीढियां चढी। 90 के दशक की शुरूआत में जब मीनाक्षी ने एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल साइन किया तो शूटिंग के वक्त राजकुमार संतोषी मीनाक्षी की खूबसूरती पर फिदा हो गए और मन ही मन मीनाक्षी से शादी के सपने देखने लगे। खबरों की माने तो राजकुमार संतोषी उस वक्त ये बात मीनाक्षी से कह नहीं पाए। जब फिल्म घायल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तो जबरदस्त कामयाब रही और राजकुमार संतोषी भी एक कामयाब डायरेक्टर बन गए।

राजकुमार संतोषी ने फिर सनी देयोल और मीनाक्षी शेषाद्रि को लेकर दामिनी और घातक नाम की फिल्में भी बनाई। रिपोर्ट्स की माने तो दामिनी फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी को काफी परेशान किया था। जानबूझकर संतोषी मीनाक्षी से ओके शॉट फिर से करवाते थे, क्योकि मीनाक्षी ने राजकुमार संतोषी से शादी करने से इंकार कर दिया था। वैसे राजकुमार संतोषी का प्यार एक तरफा था। मीनाक्षी तो उन्हे चाहती नहीं थी, फिर भी राजकुमार संतोषी मीनाक्षी से शादी करना चाहते थे। कैसे भी करके दामिनी रिलीज हुई और ये फिल्म भी हिट हो गई।

राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी और सनी देयोल को लेकर फिर तीसरी फिल्म घातक की शूटिंग शुरू कर दी, लेकिन कुछ इशू होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग बंद हो गई। इस बीच कहा जाता है कि राजकुमार संतोषी एक दिन जब मीनाक्षी से शादी पर आर पार की बात करने गए, तो गुस्से में संतोषी ने मीनाक्षी को बहुत बुरा भला कहा और कहा जाता है कि मीनाक्षी ने भी गुस्से में राजकुमार संतोषी को मोटू कहकर बुलाया और शादी से साफ इंकार कर दिया। फिल्म घातक की शूटिंग पूरी करने के बाद फिर मीनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़े: बेटी Raha को लेकर Alia Bhatt का बड़ा बयान, बोली इसलिए दुनिया को बेटी Raha Kapoor का चेहरा नहीं दिखाना चाहती हैं

Latest Posts

spot_img

you may like