हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मनीषा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि मनीषा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रही। मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर से लेकर कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ा, हालांकि फिर भी वह सिंगल है। अब पहली बार अभिनेत्री ने अपने नाकाम रिश्तों पर बातचीत की और उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर गलत मर्दों के साथ रिश्ते बनाने की गलती कर गई। चलिए डिटेल में जानते हैं मनीषा के निजी जीवन के बारे में…
गलत मर्दों से रहा संबंध
दरअसल, मनीषा कोइराला हाल ही में वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थी। इसमें उनकी परफॉर्मेस को बहुत ही पसंद किया गया। इसी की सक्सेस के बाद मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में आए हुए लोग और रिश्ते के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर सिर्फ गलत मर्दों के प्यार में पड़ी।
एक्ट्रेस ने कहा कि, “मैंने इस बात को नोटिस किया कि मैं सिर्फ गलत मर्दों के प्यार में क्यों पड़ी? मैं सोचती थी कि मैं बार-बार ऐसा क्यों कर रही हूं। मेरे साथ कुछ तो गड़बड़ है जो मैं सिर्फ और सिर्फ सबसे ज्यादा परेशान रहने वाले या गलत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो रही हूं। मैंने अपने अंदर झांक कर देखा। मैंने फैसला किया और इस बात पर काम किया कि मुझे क्या परेशान कर रहा है।”
जीवनसाथी की तलाश में हैं एक्ट्रेस?
बता दे मनीषा कोइराला की शादी मशहूर बिजनेसमैन सम्राट दहल से हुई थी, लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया। इससे पहले मनीषा का नाम मशहूर अभिनेता रहे विवेक मुशरान, नाना पाटेकर, प्रशांत चौधरी, नाइजीरियाई बिजनेसमैन सेसिल एंथनी जैसे कई लोगों के साथ जुड़ा। फिलहाल मनीषा कोइराला अकेले अपनी जिंदगी जी रही है। मनीषा ने कहा कि, मैं पिछले 5-6 साल से अकेली हूं और मैं फिलहाल किसी के भी साथ घुलने-मिलने के मूड में नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि मुझे खुद पर बहुत काम करने की जरूरत है।”
एक्ट्रेस ने बताया कि, “शुरुआत में मुझे सही या गलत का पता नहीं था। मुझे लगता था कि अकेलेपन को एक प्रेमी या साथी भर सकता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। वे सभी आदमी रिश्तों के बारे में बहुत रोमांटिक बातें करते थे। मैं हर बार उन्हें माफ कर आगे बढ़ जाती थी। समय और उम्र के साथ मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपने आस-पास बहुत से अनावश्यक लोग जुटा लिए हैं।” एक्ट्रेस ने बताया कि, अब उन्हें अच्छे लोग चाहिए जो उन्हें समझ सके।
ये भी पढ़ें: Manisha Koirala नहीं Rekha होती Heera Mandi की मल्लिका जान, जानें कैसे पलट गई कहानी?

