बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, लेकिन इश्क में खाए धोखे ही धोखे, शादी भी टूटी, अब मां ना बनने पर छलका 53 की एक्ट्रेस का दर्द!

हीरामंडी में मनीषा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शरमीन शहगल, संजीदा शेख, शेखर सुमन और फरदीन खान जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मनीषा कोइराला को भला कौन नहीं जानता? मनीषा ने 90s के दौर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह गोविंदा से लेकर जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, आमिर खान, समेत कई पॉपुलर अभिनेता के साथ नजर आई और उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई। अब इन दिनों मनीषा कोइराला संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आ रही है। इसी बीच मनीषा कोइराला का मां ना बनने पर दर्द छलका। तो चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने क्या कहा?

6 महीने में ही ख़राब हो गई थी शादी
दरअसल, 90s के दौर की टॉप एक्ट्रेस रही मनीषा कोइराला का जहां प्रोफेशनल जीवन काफी अच्छा रहा तो वहीं निजी जिंदगी उथल-पुथल रही। जी हां.. नाना पाटेकर समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ा। हालांकि उनकी शादी नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ हुई, लेकिन 6 महीने के बाद ही इनके बीच अनबन शुरू हो गए और 2 साल में ही उनकी शादी टूट कर रह गई।

ऐसे में मनीषा कोइराला मां नहीं बन पाई। जहां उन्हें प्यार नहीं मिला तो वही शादी भी उनकी जल्द ही तलाक के कगार पर पहुंच गई। अब पहली बार मनीषा कोइराला ने बच्चे ना होने पर अपना दर्द साझा किया।

क्या बोली मनीषा?
उन्होंने हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “मेरी लाइफ में कहीं न कहीं कुछ अधूरा है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप अपने से जुड़ी सच्चाई को स्वीकार करने लगते हैं। ऐसे बहुत से सपने हैं जिनके बारे में आपको एहसास होता है कि वे पूरे नहीं होंगे और आप उससे समझौता कर लेते हैं। मदरहुड भी मेरे लिए उनमें से एक है। ओवेरियन कैंसर होना और माँ न बन पाना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने इसके साथ समझौता कर लिया है। मैं खुद से कहती हूं, जो गया सो गया और मेरे पास जो है उसमें मुझे अपना बेस्ट करने दो।”

इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि, “मैंने बच्चा गोद लेने के बारे में बहुत सोचा। मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत जल्दी परेशान हो जाती हूं, मुझे चिंता बहुत जल्दी हो जाती है। इसलिए काफी बहस के बाद, मैंने इस चीज से समझौता कर लिया कि मैं एक गॉडमदर बनना पसंद करूंगी। मेरे पास मेरे बूढ़े माता-पिता हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं। मैं उनकी आंखों का तारा हूं। मैं अब अक्सर काठमांडू वापस जाती हूं और उनके साथ समय बिताती हूं और मुझे इससे खुशी मिलती है।”

फ़िलहाल एक्ट्रेस सिंगल है और खुशहाल जीवन जी रही है। वहीं बात करें हीरामंडी के बारे में तो इसमें मनीषा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शरमीन शहगल, संजीदा शेख, शेखर सुमन और फरदीन खान जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया।

ये भी पढ़ें: जब इस एक्ट्रेस संग बंद कमरे में पकड़ाए थे नाना, इश्क के चक्कर में बर्बादी की ओर पहुंच गई थीं Manisha!

Latest Posts

spot_img

you may like