Malaika Arora ने अपने Lazy Boy Arjun Kapoor की शेयर की सेमी न्यूड फोटो, भड़के ट्रोलर्स को Arjun Kapoor का करारा जवाब

मलाइका की एक बार फिर से चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक ऐसी मोनोक्रोमैटिक इमेज शेयर की है। जिसे लेकर मॉडल फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं

Malaika Arora Trolls For Arjun Kapoor Semi Nude Photo: मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। वो हमेशा कभी अपने योगा सेशन को लेकर तो कभी डिनर डेट व कभी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आउटिंग को लेकर बी-टाउन के गलियारों में छाई रहती हैं। मलाइका की एक बार फिर से चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक ऐसी मोनोक्रोमैटिक इमेज शेयर की है। जिसे लेकर मॉडल फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमेज साझा की है। जो उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की है। मलाइका ने अर्जुन कपूर की ये फोटो जो शेयर की है वो सेमी न्यूड है। जिसमें अर्जुन कपूर पिलो से अपने आप को ढके हुए हैं। मलाइका ने इस पर कैप्शन दिया है। माई वेरी ओन लेजी ब्वॉय। मलाइका के इस इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि बंद करो हवस का ये नंगा नाच।

एक अन्य ने लिखा है कि आज के लिए इंटरनेट पर बस ये काफी है। एक ने लिखा है कि ऐसी हरकत तो राखी सावंत भी नहीं करती। एक दूसरे ने लिखा है कि ये पागल औरत है। तो वहीं एक दूसरे ने लिखा कि सब कुछ इंटरनेट पर दिखाना जरूरी है क्या। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस पोस्ट का स्कीनशॉट शेयर किया है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा है कि अटेंशन की जगह शांति चुने और चुपचाप आगे बढ़े। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले मीडिया की नजरों से बचते थे लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्तों को सार्वजनिक कर दिया है।

बात अगर अर्जुन कपूर के वर्क्रफ्रंट की करे तो, वो आखिरी बार हमें फिल्म कुत्ते में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ तब्बू, नसीरूद्दीन शाह व दूसरे कलाकार पुलिस के रोल में नजर आए थे। एक्टर जल्द ही हमें अब द लेडी किलर में नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच में करीब 12 साल का ऐज गैप है लेकिन यहां बॉलीवुड में कौन इसे देखता है और कहते भी हैं जब प्यार उम्र को नहीं देखता वो कभी भी किसी भी उम्र में हो सकता है।

ये भी पढ़े: Kennedy से फिर से चर्चा में आए डायरेक्टर Anurag Kashyap फिल्म Gangs of Wasseypur को एक अभिशाप मानते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like