व्हाइट साड़ी पहन Malaika Arora ने ढाया कहर, विडियो देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने

Malaika Arora Saree Look : हाल ही में आयोजित दादासाहेब फालके एक्सीलेंस अवार्ड 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी पहुंची। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने वाइट साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती से लूट ली सारी महफिल की लाइमलाइट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Malaika Arora Saree Look : बॉलीवुड की खूबसूरत एंड बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने हुस्न का जलवा अक्सर अपने फैंस पर चलाती रहती हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा खूबसूरती और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। जब भी उनकी कोई फोटो सोशल मीडिया पर आती है वह देखती ही देखते वायरल हो जाती है। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडीशनल तक मलाइका अरोड़ा हर लुक में कहर ढाती हुई नजर आती हैं। 

आपको बता दें कि हाल ही में दादासाहेब फालके एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बनठन कर पहुंची। इस अवॉर्ड फंक्शन में मलाइका अरोड़ा ने वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वाइट कलर की साड़ी में मलाइका बेहद ही खूबसूरत नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने वाइट कलर साड़ी में इस लुक को बेहद ही अच्छे तरीके से कैरी किया हुआ हैं। वाइट कलर की जालीदार साड़ी में मलाइका अरोड़ा किसी हसीन परी से कम नहीं लग रही हैं। स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। वही कानों में बड़ी पर्ल वाले इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने खूबसूरत लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप का सहारा लिया ।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है । जहां सोशल मीडिया यूजर उनके तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि, 21 की लग रही है। तो वही दूसरे ने लिखा, मैम आप बहुत प्यारी लग रही हो। तो वहीं एक अन्य उसने कमेंट कर उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ की है। ऐसे में फैंस उनकी इस लुक पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन ही मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनके साथ पेरिस गई थी। वहां से उन दोनों की खूब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

यह भी पढ़ें : शूटिंग से लौटी Alia Bhatt ने Ranbir Kapoor को देखते ही Airport पर किया यह काम, देखें Video 

Latest Posts

spot_img

you may like