Munawar Faruqui और Nazila के रिश्ते में आई दरार, रिलेशनशिप के एक साल बाद किया Break Up

Munawar Faruqui And Nazila Break Up : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के फेमस ओटीटी शो लॉकअप के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मुनव्वर इस शो को जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। बता दे कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर इस बार अब मुनव्वर फारुकी अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि लॉकअप विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला का ब्रेकअप हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बताया जा रहा है कि मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला अब एक दूसरे से अलग हो गए हैं। खबरों के मुताबिक मुनव्वर फारुकी और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी और जिस वजह से अब इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। यही नहीं बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

हालांकि इस मामले पर अभी तक मुनव्वर (Munawar Faruqui) और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila) का बयान सामने नहीं आया है। मगर इन दोनों के ब्रेकअप के पीछे क्या वजह है, इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। बता दे कि कंगना रनौत की ओटीटी रियालिटी शो लॉकअप के दौरान नाज़िला को लेकर मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया था। वही अक्सर इन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जाता था। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबर ने उनके फैंस को यकीनन निराश कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan के Bigg Boss 16 में गंदी बात करने आएंगी Flora Saini, बाकी कंटेस्टेंट्स का करेंगी मनोरंजन

Latest Posts

spot_img

you may like