Devoleena Bhattacharjee और Shahnawaz Sheikh की शादी से KRK का टूटा दिल, एक्ट्रेस के पति को लेकर कही यह बात

KRK Reaction On Devoleena Marriage : टेलिविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने हालही में अपने जिम के ट्रेनर से शादी रचाई और अब वह दोनो एक दूसरे की साथ काफी खुश हैं। मगर इन दोनो की शादी कई लोगों को खटकी हैं। ऐसे में कई लोगों ने देवोलीना भट्टाचार्जी के शादी पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में अब इसी बीच हर किसी पर टिप्पणी करने वाले केआरके यानी की कमाल आर खान (KRK) ने देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख की शादी पर भी कमेंट कर दिया हैं।

दरअसल आपको बता दे कि हालही में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी की पूरी तैयारी की थी। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि देवोलीना और विशाल सिंह एक दूसरे से शादी करने वाले हैं, मगर अचानक शाहनवाज से शादी कर देवोलीना ने हर किसी को हैरान कर दिया। कुछ दिनों पहले कमाल आर खान ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा था कि 6 दिन पहले तक देवोलीना विशाल सिंह के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थी, मगर अब आज अचानक वह शाहनवाज से शादी कर लेती है क्यों? यकीनन इन दोनों के बीच में कुछ ना कुछ तो जरूर ही हुआ होगा। ऐसे मेंअब केआरकेे के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए देवोलीना ने लिखा कि,’ तुम बहुत ही ज्यादा फनी हो केआरके …. खैर तुम्हारा दिन अच्छा बीते।’

ऐसे में अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य जी के इस मैसेज का रिप्लाई देते हुए केआरके ने एक ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने अपने दिल टूटने की बात भी जाहिर की है। अपने इस ट्वीट में केआरके (KRK) ने लिखा की,” शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं… आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे… लेकिन यकीन मानो मैं शाहनवाज शेख से काफी बैटर हूं… आपने मुझे रिजेक्ट क्यों किया।” ऐसे में केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें : ओटीटी पर आएगी Akshay Kumar और Jacqueline Fernandez की Ram Setu, पढें कब और कहां देखें यह फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like