स्टाइल मारने के चक्कर में बिगड़ी Kriti की चाल, कैमरे के सामने हुआ Oops Moment, जमकर उड़ा मजाक!

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर कृति सेनन काफी स्टाइल में दिखाई दे रही थी, लेकिन इस दौरान वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया है जिसके मौके पर कृति सेनन के साथ अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आए। हालांकि इसी बीच कृति सेनन उप्स मोमेंट का शिकार हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कृति का मजाक भी उड़ा रहे हैं। तो आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कैमरे के सामने हुआ ऊप्स मोमेंट
बता दें, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर कृति सेनन काफी स्टाइल में दिखाई दे रही थी। इस दौरान उनका लुक देखने लायक था और लोगों ने भी उनकी काफी तारीफ की। इस इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे भी शामिल हुए। ट्रेलर लॉन्चिंग के वक्त कृति सेनन काफी कॉन्फिडेंस से कैमरे के सामने खड़ी हुई, लेकिन अचानक उन्हें उप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा। दरअसल, हुआ यूं कि, कृति सेनन ने इस दौरान हाई हील पहनी हुई थी। साथ ही उनकी ड्रेस भी काफी लॉन्ग थी जिसकी वजह से वह जमीन पर गिरते गिरते बची। हालांकि इस दौरान कृति ने बहुत ही समझदारी से खुद को संभाल लिया और अपने कपड़े भी उन्होंने काफी अच्छे से संभाल लिए।

वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कृति ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए कार से उतरती है, लेकिन तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ाने लगती है। इस दौरान कृति खुद को संभालने की कोशिश करती है और साइड में रखे रोड बैरियर को अपना सहारा बनाती है और उन्होंने खुद को नीचे गिरने से बचाया। यह सब देखने के बाद शाहिद कपूर भी तुरंत उनकी मदद करने के लिए जाते हैं और उनका हाथ पकड़ कर कैमरे के सामने लेकर आते हैं। लेकिन एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “जब ऐसी ड्रेस पहनना नहीं आता तो पहनी क्यों?” तो वही एक ने कहा कि, “फैशन के चक्कर में यह लोग खुद की बेइज्जती करवा लेते हैं।” एक अन्य ने कहा कि, “बॉलीवुड एक्ट्रेस को कपड़े पहनने का ढंग नहीं है।” इसके अलावा भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए ।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात की जाए फिल्म के बारे में तो यह फिल्म 9 फरवरी 2023 को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें, इस फिल्म का कंटेंट भी बाकी फिल्मों से अलग है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म सिनेमाघर में कितना धमाका कर पाती है? फिलहाल फैंस को रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Review: दमदार कहानी के साथ भी कमजोर रही ‘Main Atal Hoon’ जानिए क्या बोल रहे दर्शक?

Latest Posts

spot_img

you may like