कोंकणा सेन शर्मा हिंदी सिनेमा की एक बड़ी एक्ट्रेस है जो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है। कोंकणा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती है। वह जब भी कोई किरदार चुनती है तो उनका किरदार दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़कर जाता है। अब इन दिनों कोंकणा अपनी वेब सीरीज ‘किलर सूप’ को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच उन्होंने ओटीटी करियर और सेंसरशिप पर अपनी बेबाक राय रखी। तो आईए जानते हैं आखिर कोंकणा शर्मा ने क्या कहा?
सोच-समझकर किरदार चुनते हैं कलाकार
दरअसल, बढ़ते समय के साथ-साथ ओटीटी और फिल्मी दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। हर कोई अपने किरदार को चुनने से पहले 10 बार सोचता-समझता है, उसके बाद ही अपने किरदार को फाइनल करता है। इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलन है। ऐसे में हर कोई ओटीटी पर डेब्यू करना चाहता है। ऐसे में कोंकणा सेन शर्मा ने इस पर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हर किसी को डर लगता है कि उस पर कब FIR हो जाए। यही वजह है कि एक कलाकार अपने किरदार को सोच-समझकर चुनता है।
कोंकणा ने अपने बयान में कहा कि, “शो बनाने में भी काफी समय लगता है और जब दर्शक इसे देखते हैं तब तक काफी समय बीत चुका होता है। जैसे ही आप शूटिंग पूरी करते हैं तो आप बहुत कमजोर महसूस करते हैं, लेकिन जब तक यह रिलीज होती है तब तक आप कुछ हद तक शांत हो जाते हैं और यह अच्छी बात है। जब तक भारत में ओटीटी का बोलबाला नहीं था, तब तक मैं फार्गो और ब्रेकिंग बैड जैसी इंटरनेशनल सीरीज देखा करती थी। मैं इस कॉन्सेप्ट से अनजान नहीं थी, और ऐसी सीरीज करने के लिए एक्साइटेड थी क्योंकि मैंने केवल मूवीज और शॉर्ट फिल्में ही की थीं। इसलिए जब मुझे पहली बार मुंबई डायरीज ऑफर हुई तो मैं बहुत खुश हो गई थी क्योंकि मैंने कभी वेब सीरीज में काम नहीं किया था।”
‘महिलाओं के लिए कोई नियम नहीं’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “मैं सभी ओटीटी फिल्में और शो नहीं देखती। लेकिन हाल ही में जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, उनमें महिलाओं के लिए इतने बड़े रोल्स नहीं हैं। मुझसे गलती हो सकती है, लेकिन बड़े पर्दे पर अभी महिलाओं के लिए अच्छे रोल्स नहीं हैं। जबकि ओटीटी पर ऐसा देखने को मिलता है। हर कोई इस बारे में बहुत सावधान है कि वे क्या कह रहे हैं, कोई नहीं जानता कि कब FIR हो जाएगी। आज सेल्फ सेंसरशिप का जमाना है, जो एक दशक पहले नहीं था। यह सेंसरशिप काफी हद तक धार्मिक भावनाओं के सम्मान करने के बारे में ज्यादा है।”
कोंकणा ने बताया कि, “मुझे नहीं लगता कि ऐसा महिलाओं के लिए भी है। सीरीज में महिलाओं के साथ हिंसा दिखाई जाती है, लेकिन दुख की बात है कि इस पर सेंसरशिप नहीं लगाई जाती है। हमें खुद सोचना होगा कि यह कितना अच्छा या बुरा है। जब धर्म की बात आती है तो बहुत अधिक सेंसरशिप होती है। हमें खुद सोचना होगा कि यह कितना अच्छा है और कितना बुरा।”
दमदार है कोंकणा की एक्टिंग
बता दें, कोंकणा इन दोनों वेब सीरीज ‘किलर सूप’ के माध्यम से छाई हुई है। इस वेब सीरीज में उनके साथ जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेई मुख्य किरदार में है। दर्शकों को उनकी यह वेब सीरीज खूब पसंद आ रही है और दोनों कलाकारों की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: Hrithik या Deepika? ‘Fighter’ के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फ़ीस?

