जानिए शराब के नशे में Sunny Deol का सड़क पर घूमते हुए वायरल वीडियो का सच?

Know Truth Of Viral Video Of Intoxicated Sunny Deol Roaming On Road: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जोकि इन दिनों गदर 2 की सफलता का आनंद उठा रहे हैं, उनका एक शराब के नशे में रोड पर टहलते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सनी देओल शराब के नशे में बीच सड़क पर घूम रहे हैं और उनके आस-पास से वाहन गुजर रहे हैं, इसी बीच एक ऑटो वाला आता है और नशे में चूर सनी देओल को अपने ऑटो में बैठता है। इस वीडियो को ट्विटर (X) पर खूब शेयर किया जा रहा है और अभिनेता को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। 

इस वायरल वीडियो में  असल में सनी देओल नशे में नहीं हैं, वे सिर्फ नशे मेंं होने की एक्टिंग कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो सनी की आगामी फिल्म ‘सफर’ की शटूिंग का है, जिसमें वे एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं नाकि असल में शराब के नशे में हैं। इस बात की जानकारी सनी देओल के फैन पेज ने दी है। सनी एक फैन पेज ने ट्विटर (X)  पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’सनी देओल मुंबई की सड़कों पर अपनी आने वाली फिल्म #SAFAR फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।’’ हालांकि, सनी देओल ने अभीतक अपनी इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

वैसे आपको बता दें कि, सनी देओल ने कई मीडिया इंटरव्यूज में कहा है कि वे शराब नहीं पीते हैं। सनी ने हाल में अपने बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘’मैं शराब नहीं पीता हूं, मुझे अच्छी नहीं लगती शराब। इतनी तो कड़वी होती है, पता नहीं कैसे पीते हैं लोग? शराब के पीकर सरदर्द करने लगता है।’’

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आयेंगे। इसके अलावा वे संजय दत्त के साथ फिल्म ‘जन्मस्थान’ में भी नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: फैंस के लिए खुशखबरी Bobby Deol, Animal 2 (Animal Park) में भी आयेंगे नजर, अभिनेता ने खुद दिया इतना बड़ा संकेत

Latest Posts

spot_img

you may like