जानें फिल्म Salaar में Prabhas डबल रोल निभायेंगे या फिर ट्रिपल रोल

Prabhas Salaar: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी बड़े बजट की पैन इंडिया फिल्में ‘आदिपुरुष’, ‘सालार’ और ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच प्रभास की आगामी फिल्म ‘सालार’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म ‘सालार’ से प्रभास के किरदार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘सालार’ में प्रभास डबल-रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में वे बाप और बेटे के डबल रोल में नजर आयेंगे। फिल्म ‘सालार’ में दो पीढ़ियों की लड़ाई की कहानी को दिखाया जायेगा। इसमें एक पीढ़ी में प्रभास बाप के रोल में जगपति बाबू से टकराते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा बेटे के रूप में प्रभास मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन से टकारते हुए नजर आयेंगे।

फिल्म ‘सालार’ में बाप-बेटे की जोड़ी में जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे। इन्हीं बाप-बेटे की जोड़ी से प्रभास बाप-बेटे के डबल रोल में टकराते हुए नजर आयेंगे। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म में प्रभास डबल रोल निभायेंगे या नहीं। इस बात की पुष्टि अभी तक ‘सालार’ के मेकर्स ने भी नहीं की है।

बहरहाल अब देखते हैं कि फिल्म ‘सालार’ में प्रभास डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे कि नहीं। वैसे अगर फिल्म ‘सालार’ के पोस्टर को ध्यान से देखें तो इसमें प्रभास को दो लकु दिखाए गए हैं। एक लुक में प्रभास काफी जवान दिखाई दे रहै हैं और दूसरे लुक में थोड़े उम्रदराज लग रहे हैं। पोस्टर के लुक को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद फिल्म में प्रभास डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। अब तो यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म ‘सालार’ में प्रभास का किरदार कैसा होगा।

‘सालार’ को ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो गई है। प्रभास की फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में 28 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: जून 2023 में SRK समेत इन सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगी

Latest Posts

spot_img

you may like