जानिए दर्शकों को कैसी लगी Suhana Khan की डेब्यू फिल्म The Archies?

Know  Audience Review Of Suhana Khan’s Debut Film The Archies: आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द आर्चीज फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म से तीन स्टारकिड्स-सुहाना खान (शाहरुख खान की बेटी), खुशी कपूर (बोनी कपूर की बेटी) और अगस्त्य नंदा (अमिताभ बच्चन के नाती)  ने एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू किया। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी इस फिल्म से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। इसके अलावा इस फिल्म से सिर्फ दो ही लोगों-सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की चर्चा हो रही है। फिल्म के लेकर दर्शक अपने-अपने रिव्यू दे रहे है। 

दर्शक ट्विटर (X) पर इस फिल्म को लेकर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए इस फिल्म पर अपने विचार रखते हुए लिखा कि, ‘’जोया अख्तर और उनकी फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं। लेकिन #TheArchies उनकी सबसे नीरस फिल्म है। हालाँकि मुझे सुहाना खान और मिहिर आहूजा की परफॉर्मेंस अच्छी लगी और म्यूजिक भी पसंद आया।’’एक यूजर ने इस फिल्म का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि, ‘’जावेद अख्तर की बेटी ने शाहरुख खान और बोनी कपूर की बेटियों और अमिताभ बच्चन के नाती के साथ 60 के दशक के छोटे शहर के अमेरिकी सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित एक फिल्म बनाई ताकि यह साबित हो सके कि बॉलीवुड भारतीय है और सामाजिक न्याय के लिए खड़ा है।’’ 

वहीं एक दूसरे यूजर ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’कितनी प्यारी फिल्म है #TheArchies। बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ फिल्म के आसपास का माहौल देखने में बेहद आनंददायक था। अगस्त्य और ख़ुशी बेहतरीन थे लेकिन  सुहाना खान- मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आप कितने अविश्वसनीय थे। आप न केवल अभिनय कर सकते हैं बल्कि एक कैरेक्टर के रूप में आपका डांस, आपकी प्रस्तुति सभी टॉप पर थे। एक बेहतरीन फिल्म।’’

इसके अलावा एक और यूजर ने फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए लिखा कि, ‘’मैंने #TheArchies को पसंद करने की बहुत कोशिश की। मैंने सचमुच किया। लेकिन सही जगह पर दिल लगाने के बावजूद फिल्म नीरस है। कलाकार भी प्लास्टिक के हैं और प्रदर्शन फीका है। दिल धड़कने दो और मेड इन हेवन के बाद, हम जोया अख्तर से जो उम्मीद करते हैं, यह उससे काफी कम है।’’

ये भी पढ़ें: यूजर ने SRK को  बोला पीआर की वजह से हिट हुई तुम्हारी ट*टी फिल्में, शाहरुख ने गुस्से में बोला मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि तुम्हें…

Latest Posts

spot_img

you may like