Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला सॉन्ग Naiyo Lagda का टीजर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगा पूरा सॉन्ग

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला सॉन्ग ‘नैयो लगदा’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग के टीजर को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग के टीजर को सलमान खान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

उन्होंने ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘’नैयो लगदा का टीजर, पूरा सॉन्ग 12 फरवरी को रिलीज होगा।’’ सॉन्ग के टीजर में पलक मुच्छल के  गुनगुनाने की आवाज सुनाई दी गई है। सॉन्ग का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अच्छा है। इस सॉन्ग को पलक मुच्छल और कमाल खान ने मिलकर गाया है। सॉन्ग का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने कम्पोज किया है। इस सॉन्ग की लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखी है। इस सॉन्ग में सलमान खान और पूजा हेडगे की जोड़ी को दिखाया जायेगा।

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को सलमान के प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में काफी बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। इस फिल्म में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह सलमान खान के छोटे भाइयों का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में  तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार वेंकटेश भी एक अहम भूमिका में हैं। 

इसके अलावा फिल्म में साउथ के जगपति बाबू मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। शहनाज गिल, और मालविका शर्मा में इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म से पहली बार पूजा हेडगे और सलमान खान की रोमेंटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। 

आपको बता दें कि, सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ साल 2014 में आई तमिल फिल्म वीरम का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजीत कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को शिवा द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में चार भाईयों के प्रेम और एकता की कहानी को दिखाया गया था। ‘वीरम’ तमिलनाडु में हिट रही थी। इस फिल्म का डब्ड हिंदी वर्जन यूट्यूब पर उपलब्ध है। सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: तेलुगू फिल्म Writer Padmabhushan के मेकर्स ने चुराई Ayushmann Khurrana की इस फिल्म की कहानी

Latest Posts

spot_img

you may like