Ram Lakhan, Khal Nayak सहित 90’s की इन हिट्स फिल्मों का बन सकता है रिमेक, एक तो Subhash Ghai करेंगे निर्देशित

जानकारी के मुताबिक जल्द ही 90 के दशक की कई फिल्मों का रिमेक हम सिनेमाघरों में जल्द ही देख पाएंगे

Khal Nayak Ram Lakhan Remade By Makers: बॉलीवुड में आजकल सीक्वेल फिल्मों का जमाना है। अभी हाल ही में फुकरे की तीसरी इंस्टालमेंट फुकरे 3 रिलीज हुई है। जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में कई दूसरी सीक्वेल फिल्में जैसे हाउसफुल,डॉन और कई दूसरी फिल्मों का अगला इंस्टालमेंट रिलीज होंगे। सीक्वेल के साथ ही अब रिमेक फिल्मों का दौर आने वाला है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही 90 के दशक की कई फिल्मों का रिमेक हम सिनेमाघरों में जल्द ही देख पाएंगे। इनमें सुभाष घई की 90 के दशक की सबसे कामयाब फिल्म खलनायक का रिमेक भी शामिल है।

हाल ही में सुभाष घई की खलनायक फिल्म ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे किए हैं। इस फिल्म के 30 साल पूरे होने का जश्न भी इस फिल्म के सितारों ने हाल ही में मनाया है। खबर है कि सुभाष घई इस फिल्म का रिमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले खबर थी कि संजय दत्त को इस अगले प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर सुभाष घई ने रियक्ट करते हुए कहा कि अभी तक खलनायक के रिमेक के लिए किसी भी सितारे को साइन नहीं किया गया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

सुभाष घई की खलनायक के अलावा उनकी एक और फिल्म राम लखन के रिमेक की भी बात चल रही है। जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी फिल्म राम लखन का रिमेक बनाना चाहते हैं और इसके लिए वो रणवीर सिंह के नाम पर विचार कर रहे हैं। पर इस सिलसिले में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पर इतना तो तय है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म के रिमेक पर जरूर काम करेंगे। इसके अलावा हम आपके हैं कौन के 25 साल पूरे होने पर इसके रिमेक की बात चल रही है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जगह पर वरुण धवन और आलिया भट्ट की कास्टिंग की बात चल रही है।

राम लखन,खलनायक और हम आपके हैं कौन के अलावा माधुरी दीक्षित व अनिल कपूर की लीड भूमिका से सजी फिल्म तेजाब के रिमेक की भी चर्चा है। जानकारी के मुताबिक मुराद खेतानी ने तेजाब के राइट्स खरीद लिए हैं। इस रिमेक में रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर के कास्ट होने की संभावना है। अब देखना है कि इनमें से कौन सी फिल्म का रिमेक देखने को सबसे पहले रिलीज होता है।

ये भी पढ़े: Raveena Tandon को Rishi Kapoor पर था Biggest Crush, बोली Neetu Kapoor से उनकी शादी पर हो गई थी नाराज़..

Latest Posts

spot_img

you may like