करोड़ों के मालिक हैं KGF के ‘रॉकी’ भाई, पिता चलाते हैं बस, नहीं जानते होंगे ‘यश’ के गहरे राज

KGF यश की एक ऐसी फिल्म है जिसने उनके करियर में चार चांद लगा दिए, वर्तमान में वह दुनिया भर के मशहूर अभिनेता की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

KGF जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले साउथ सुपरस्टार यश का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हां.. वही यश जिन्होंने फिल्म ‘केजीएफ’ के माध्यम से दुनिया भर में एक खास सफलता हासिल की। इस फिल्म में उनके एटीट्यूड, एक्टिंग और डायलॉग को खूब पसंद किया गया। उनके हर- एक डायलॉग पर सिनेमाघर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। यही नहीं बल्कि KGF यश की एक ऐसी फिल्म है जिसने उनके करियर में चार चांद लगा दिए, वर्तमान में वह दुनिया भर के मशहूर अभिनेता की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बता दें, यश आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

टीवी से शुरू हुआ था यश का करियर
बहुत कम लोग जानते हैं कि यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की। जी हां.. छोटे से पर्दे से शुरुआत करने वाले यश आज भारत के सबसे मशहूर अभिनेता है। खास बात यह है कि, यश और राधिका यानी कि उनकी पत्नी राधिका पंडित ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने पहली बार ‘नंदा गोकुला’ टीवी शो में काम किया। इसके बाद यह दोनों एक साथ कई फिल्मों में भी नजर आए। फिल्म में काम करने के दौरान ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर इन्होंने शादी कर ली। इसी बीच यश ने केजीएफ जैसी फिल्म में काम किया और फिल्म के दोनों ही पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुए। इतना ही नहीं बल्कि फैंस इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

करोड़ों के मालिक हैं यश
बता दें, बाकी सुपरस्टार की तरफ यश भी काफी लग्जरी जिंदगी जीते हैं। वह वर्तमान में करीब 53 करोड़ के मालिक है। 1 महीने में यश की कमाई एक करोड़ से भी अधिक है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों का बंगला है, साथ ही वह रेंज रोवर, मर्सिडीज़ बेंज और ऑडी जैसी लक्जरी गाड़ियों के मालिक है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि आज भी यश के पिता बस चलाते हैं।

दरअसल, यश के एक्टर बनने से पहले ही उनके पिता ड्राइवर रहे हैं। ऐसे में जब यश सुपरस्टार बन गए तो भी उनके पिता ने यह काम नहीं छोड़ा। यश के पिता का कहना है कि इस काम की वजह से उनके बेटे को पहचान हासिल हुई है। ऐसे में वह अपने इस काम को नहीं छोड़ना चाहते हैं। करोड़ों के मालिक होने के बावजूद यश के पिता ड्राइवर है और यह सहजता बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है।

निजी जिंदगी में विनम्र हैं यश
बता दें, यश खुद जहां फिल्मों में बड़े ही डेंजरस किरदार में नजर आते हैं जबकि निजी जिंदगी में वह काफी सहज इंसान है। वह फिल्म पार्टियों के बजाय अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। यश और राधिका ने साल 2016 में शादी रचाई थी। इसके बाद यह दो बच्चों के माता-पिता बने जिनका नाम यथर्व और आईरा है। शादी के बाद राधिका फिल्मी दुनिया से दूर हो गई। हालांकि वह अक्सर अपने पति यश के साथ इवेंट, फंक्शन और फिल्मी पार्टियों में नजर आती है।

ये भी पढ़ें: Animal के ‘अबरार’ से KGF के ‘अधीरा’ तक, जब-जब हीरो पर भारी पड़ा विलेन

Latest Posts

spot_img

you may like