पति Vicky से कई गुना अमीर हैं Katrina Kaif, फिल्मों के अलावा इस बिजनेस से होती है एक्ट्रेस की करोड़ों की कमाई!

कैटरीना ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘बार्बी डॉल’ कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कैटरीना कैफ एक ऐसी विदेशी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने हिंदुस्तान में अपना नाम कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत की और आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। अब तक कैटरीना हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। बता दे आज यानी की 16 जुलाई को कैटरीना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो इस खास मौके पर हम जानेंगे कैटरीना कैफ के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

‘बूम’ से किया था डेब्यू
कैटरीना ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए थे जिसके बाद वह काफी लाइमलाइट में भी रही थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ में काम किया जिसमें उनके काम को नोटिस किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘पार्टनर’, ‘वेलकम’, ‘रेस’, ‘सिंह इस किंग’, ‘युवराज’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘राजनीति’ और ‘तीस मार खान’ जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई। वर्तमान में करीना बॉलीवुड इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस है।

पति विक्की से ज्यादा अमीर है एक्ट्रेस
कैटरीना कैफ ने मशहूर अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी रचाई है। बता दे कमाई के मामले में करीना अपने पति विकी कौशल को टक्कर देती है। जी हां.. वह अपने पति विक्की कौशल से कई गुना अमीर भी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कैटरीना की कुल संपत्ति 263 करोड़ के आसपास है। वह हर साल 30 करोड़ के आसपास कमाई करती है जबकि एक महीने में उनकी 3 करोड़ की कमाई होती है।

वह एक फिल्म के लिए 12 करोड रुपए फीस लेती है जबकि एक विज्ञापन के लिए 7 करोड़ की फीस वसूलती है। बता दे कैटरीना अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मशहूर बिजनेस वुमेन भी है। उनका खुद का एक ब्यूटी ब्रांड है जिसके माध्यम से 12 करोड़ के आसपास कमाई करती है।

वही बात करें उनके पति विक्की कौशल के बारे में तो विक्की कौशल की कुल संपत्ति 41 करोड़ के आसपास बताई जाती है। हालांकि विक्की कौशल भी अब टॉप अभिनेता की लिस्ट में शामिल है और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। खैर कमाई के मामले में फिर भी अभी विक्की कैटरीना से थोड़े पीछे हैं।

ये भी पढ़ें: जब Katrina Kaif ने Vicky Kaushal को बोल दिया था ‘जोकर’, विक्की बोले उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और..

Latest Posts

spot_img

you may like