Kartik Aaryan ने फोटो शेयर माँ को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – ‘आप मेरी क्वीन हो’

कार्तिक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि 'मानो या न मानो में आपका शहजादा हूँ और आप मेरी क्वीन हो। हैप्पी बर्थडे मम्मी'

Kartik Aaryan Special Birthday Post: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भले ही लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हों। लेकिन उनकी क्वीन कोई और है। आज कार्तिक अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपनी मां को क्वीन बताया है।

कार्तिक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि ‘मानो या न मानो में आपका शहजादा हूँ और आप मेरी क्वीन हो। हैप्पी बर्थडे मम्मी।’ कार्तिक की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें मां-बेटी की तस्वीर बहुत पसंद है। वहीं इंडस्ट्री के तमाम लोग भी इसे लाइक कर कमेंट कर रहे हैं और कार्तिक की मां को बर्थडे विश कर रहे हैं। कार्तिक अपनी मां के बेहद करीब हैं। वह कई बार उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में कार्तिक की फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन नजर आने वाली हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं

शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपूमरलो’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार बिजनेस किया था। शहजादा का ट्रेलर भी पिछले हफ्ते रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में अला वैकुंठपुमरलो और शहजादा के कुछ दृश्य एक जैसे हैं। ट्रेलर को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन आखिरी बार ‘फ्रेडी’ में नजर आए थे। फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने फिल्म में गंभीर भूमिका निभाई थी। कार्तिक फिलहाल ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़े: Arjun Kapoor बने फ्लॉप फिल्मों के बादशाह, ‘कुत्ते’ के साथ फ्लॉप फिल्मों की संख्या हुई 15

Latest Posts

spot_img

you may like