Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada का सॉन्ग Character Dheela का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगा पूरा सॉन्ग

 Kartik Aaryan-Character Dheela: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘शहजादा’ का गाना ‘कैरेक्टर ढीला’ का आज टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर काफी शानदारा है। दर्शकों को यह टीजर काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक ने अपनी फिल्म के इस गाने का टीजर आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। 

कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग ‘कैरेक्टर ढीला’ का टीजर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’क्या?बन्टू का कैरेक्टर ढीला है।’’ फैंस को इस सॉन्ग का टीजर काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस टीजर पर काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कार्तिक के इस टीजर वाली पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि,’’सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बन्टू करे तो साला कैरेक्टर ढीला है।’’ पूरा सॉन्ग कल टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा।

बता दें कि, यह सॉन्ग साल 2011 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म ‘रेडी’ का सॉन्ग ‘कैरेक्टर ढीला’  का आधिकारिक रीमिक्स वर्जन हैं। यह सॉन्ग सलमान खान और जरीन खान पर फिल्माया गया था। इस सॉन्ग को नीरज श्रीधर और अमृता काक ने गाया था। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस सॉन्ग को सलमान की फिल्म ‘रेडी’ के ओपनिंग सीन में दिखाया गया था। 

फिल्म शहजादा के सॉन्ग कैरेक्टर ढीला का रीमिक्स वर्जन नीरज श्रीधर ने ही गाया है। इस सॉन्ग को अभिजीत वघानी द्वारा कम्पोज किया गया है। इस सॉन्ग की लिरिक्स आशीष पंडित, अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर लिखी हैं। सूत्रों के अनुसार कार्तिक की फिल्म में सॉन्ग कैरेक्टर ढीला सलमान खान और उनकी फिल्म ‘रेडी’ को ट्रिब्यूट देने के लिया रीमेक किया गया है।

सूत्रों के अनुसार इसीलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया था। यह फिल्म पहले 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्देशक रोहित धवन और अभिनेता कार्तिक ने फिल्म में सॉन्ग कैरेक्टर ढीला को रखने के कारण फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करवा दी थी। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। सूत्रों के अनुसार निर्देशक रोहित धवन सलमान खान और उनकी फिल्म ‘रेडी’ को ट्रिब्यूट देने चाहते हैं, क्योंकि यह एक फैमिली फिल्म थी और ‘शहजादा’ भी एक फैमिली फिल्म है। 

ये भी पढ़ें: Anupam Kher ने Special 26 के Sequel की गुजारिश Akshay Kumar  ने दिया यह जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like