Kareena Kapoor ने कहा SRK बॉलीवुड के सम्राट हैं, Salman  Khan सिर्फ अपना पर्सोना का इस्तेमाल करते हैं, Aamir Khan पर बोली यह बात 

Kareena Kapoor on work approaches of Salman, Aamir, SRK: बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करीना कपूर जिन्होंने बॉलीवुड की तीन बड़े सुपरस्टार सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है, उन्होंने इन तीनों बड़े सुपरस्टार्स का काम करने का तरीक बताया है। इसके अलावा करीना कपूर ने शाहरुख खान को तो बॉलीवुड का सम्राट बता दिया है। 

करीना कपूर ने हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पर अपने विचार साझा किए हैं। करीना कपूर ने शाहरुख खान पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’वह आम तौर पर सिनेमा के शाह हैं। सम्राट, विजेता, वह सब कुछ जो लोग कह रहे हैं, मुझे लगता है कि शाहरुख के लिए यह कम है।”

इसके अलावा करीना कपूर ने सलमान खान और आमिर खान के काम करने के तरीके पर भी अपने विचार रखे। करीना कपूर ने कहा कि, ‘’सलमान लगातार अपनी पर्सनैलिटी, पर्सनैलिटी और ‘सुपर-डुपर स्टारडम’ पर निर्भर रहते हैं। इसके विपरीत आमिर बहुत केंद्रित हैं। वे बस वही कैरेक्टर बन जाते हैं। वह जुनूनी हो जाते हैं और केवल अपने काम के बारे में सोचते है।’’

बता दें कि, करीना कपूर आमिर खान के साथ आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आईं थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म में आमिर और करीना दोनों की ही एक्टिंग पर तंस कसा गया है। इसके अलावा दर्शकों को भी यह फिल्म बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और फैंस ने खुलकर इस फिल्म पर अपनी भड़ास निकाली थी। 

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो  हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म ‘जाने जान’ रिलीज हुई, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आई है। इस फिल्म में करीना कपूर ने मां एक रोल में काफी अच्छा अभिनय किया है। करीना कपूर अब दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली है। वे अब ‘द क्रू’ और ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने कहा कि Tiger 3 का एक्शन काफी रियल है, बोले फैंस को टाइगर का एक्शन देखना पसंद है, फिल्म के ट्रेलर पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like