B’Day : एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से लेकर जेल जाने तक, लोगों से भी खा चुके हैं मार, जब-जब विवादों में रहे Darshan

दर्शन का पूरा नाम दर्शन थुगुदीप है और वर्तमान में वह कन्नड़ सिनेमा का एक जाना माना चेहरा है। दर्शन ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'महाभारत' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हर एक सितारे न केवल अपनी फिल्मों के लिए लाइमलाइट लूटते हैं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रहती है। फिर चाहे वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार हो, साउथ सिनेमा के हो या फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के हो। कोई भी कलाकार विवादों से नहीं बच पाया है। इनमें से एक साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता दर्शन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विवादों के लिए भी खूब चर्चा में रहे हैं। आज यानी की 16 फरवरी को दर्शन अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी कंट्रोवर्सी जिसके बाद एक्टर के नाम पर खूब बवाल हुआ था।

महाभारत से शुरू हुआ था करियर
सबसे पहले हम आपको बता दें कि दर्शन कन्नड़ सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 16 फरवरी 1977 को मैसूर में जन्मे दर्शन का पूरा नाम दर्शन थुगुदीप है और वर्तमान में वह कन्नड़ सिनेमा का एक जाना माना चेहरा है। दर्शन ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘महाभारत’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म ‘मेजेस्टिक’ में मुख्य किरदार निभाया और यही से उन्होंने हिट फिल्मों की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘दासा’, ‘धर्मा’, ‘इंद्रा’, ‘प्रिंस’, ‘तारक’ और ‘रॉबर्ट’ जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा बने।

भाग्य देवी पर विवादित बयान
बता दें, दर्शन का नाम उन दिनों खूब सुर्खियों में रहा जब वह अपनी फिल्म ‘क्रांति’ का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ‘भाग्य की देवी’ को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिए थे। इतना ही नहीं बल्कि भीड़ में एक्टर संग मारपीट भी हो गई थी। एक्टर ने अपने बयान में कहा था कि, “भाग्य की देवी हमेशा आपका दरवाजा नहीं खटखटाएगी। जब वह दरवाजा खटखटाए तो उसे पकड़ लो। घसीटकर उसे अपने बेडरूम में ले जाओ और सभी कपड़े उतारकर उसे नग्न कर दो। अगर आप उसे कपड़े दे दोगे तो वह बाहर चली जाएगी।”

पत्नी ने भिजवाया जेल
इसके अलावा दर्शन का नाम उन दिनों भी खूब सुर्ख़ियों में रहा जब उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने उन्हें जेल भिजवा दिया था। दरअसल, उनकी पत्नी ने उन पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद एक्टर को 14 दिन की जेल हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि दर्शन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था।

इस दौरान दर्शन का नाम जानी-मानी एक्ट्रेस निकिता ठकराल के साथ जुड़ा था, हालांकि अभिनेता ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से साफ इनकार कर दिया था। वहीं अभिनेत्री निकिता ने भी बताया था कि विजयलक्ष्मी उन पर जबरदस्ती इस तरह का आरोप लगा रही है। बता दे इस विवाद के बाद निकिता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, कर्नाटक फिल्म की तरफ से उन पर 3 साल का बैन लगा दिया गया था।

ये भी पढ़ें: मंगलसूत्र भी पहन लेते.. जब भरी महफ़िल में बप्पी लहरी के ‘सोने के गहने’ देख Rajkumar ने उड़ाया था मजाक!

Latest Posts

spot_img

you may like