Juhi Parmar ने मां-बाप को अपने बच्चों को फिल्म Barbie को न दिखाने की दी सलाह, बोलीं यह अभद्र फिल्म बच्चों के लिए नहीं है

Juhi Parmar advised parents not to show  Barbie to children: हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म ‘बार्बी’ को भारत में भी काफी देखा जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, टीवी एक्ट्रेस जूही परमार को इस फिल्म से आपत्ति है। जूही परमार अपनी 10 साल की बेटी के साथ यह फिल्म थियेटर में देखने गई, लेकिन उन्हें यह फिल्म बीच में छोड़नी पड़ी। जूही का मानना है कि यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें अभद्र भाषा और सेक्सुअल चीजों का प्रयोग हुआ। 

जूही ने मां-बाप को अपने बच्चे को इस फिल्म को न दिखाने की सलाह देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। जूही ने एक नोट साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि, ‘’आज मैं जो कुछ साझा कर रही हूं उससे मेरे अपने बहुत सारे दर्शक खुश नहीं होंगे, आप में से कुछ लोग मुझसे बहुत क्रोधित हो सकते हैं। लेकिन मैं इस नोट को एक चिंतित माता-पिता के रूप में बार्बी के साथ साझा करती हूं! और अन्य माता-पिता के लिए, वह गलती न करें जो मैंने की और कृपया अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाने से पहले फिल्म की जांच कर लें, यह आपकी चॉइस है।’’

जूही ने इस फिल्म पर सवाल करते हुए अपने नोट में बताया है कि उन्होंने गलती कि जो उन्होंने बिना रिसर्च किए यह फिल्म अपनी बेटी को दिखाई। इस फिल्म के लिए उनकी बेटी काफी ज्यादा उत्साहित थी, लेकिन फिल्म में अभद्रता और सेक्सुअलटी के कारण जूही को अपनी बेटी के साथ थियेटर से निकलना पड़ा। उनकी बेटी की दिल टूटा और उनके साथ भी धोखा हुआ, क्योंकि यह बच्चों के लिए एक उपयुक्त फिल्म नहीं थी।

जूही की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने जूही की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बच्चों का ध्यान रखना फिल्मों का काम नहीं है। रेटिंग पढ़ें और निर्णय लें। बहुत संवेदनशील? बार्बी को हमेशा कामुक बनाया गया है, आपको इसके बारे में इतने दिनों से यह पता ही नहीं था।’’इसके अलावा कुछ फैंस जूही का सर्मथन भी करे हैं। 

ये भी पढ़ें: Happu Ki Ultan Paltan में Kamna Pathak को रिप्लेस करने पर Geetanjali Mishra ने बोली यह बात, असल जीवन में इसलिए नहीं बनना चाहती हैं अपने बच्चों की मां 

Latest Posts

spot_img

you may like