जानें War 2 में Jr. NTR का किरदार Hrithik Roshan के किरदार से कितना पावरफुल होगा?

Jr. NTR Hrithik Roshan War 2: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म ‘वॉर 2’ जिसके बनने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में ऋतिक से टकराते हुए नजर आयेंगे।

इसी बीच सूत्रों की ओर से पता चला है कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का किरदार बराबर का होगा। ‘वॉर 2’ की कहानी को जूनियर एनटीआर को ही ध्यान में रखकर लिखा गया था। ‘वॉर 2’ की कहानी को दो बडे़ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की लार्जर देन लाईफ पर्सनेलिटी को दिखाने के हिसाब से ही काहनी को गढ़ा गया है। एनटीआर के कैरेक्टर को ऋतिक के कैरेक्टर से काफी ज्यादा खतरनाक दिखाया जायेागा।

‘वॉर 2’ की अच्छी स्क्रिप्ट के ही कारण ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म को करने के लि हामी भरी है। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन दोनोंं ही वॉर 2 को लिए उत्साहित है। दोनों ही एक्टर बड़े पर्दे पर टकराने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। इसके अलावा वॉर 2 के मेकर्स भी जूनियर एनटीआर को इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित है। मेकर्स का मानना है कि वॉर 2 में एनटीआर को देखकर फैंस पागल हो जायेंगे।

बता दें कि, फिल्म ‘वॉर’ साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया था, जिन्होंने पठान जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया है। वॉर में टागर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की टकरार फैंस को काफी पसंद आई थी। अब देखना होगा कि ‘वॉर 2’ पहली फिल्म वॉर की तरह ही मनोरंजन दे पायेगी या नहीं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को ऋतिक रोशन के सामने देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जायेगी। ‘वॉर 2’ को अगले साल तक रिलीज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जानिए फैंस को क्यों पसंद नहीं आई Dinesh Lal Yadav निरहुआ की भोजपुरी कॉमेंट्री 

Latest Posts

spot_img

you may like