जानिए फैंस को क्यों पसंद नहीं आई Dinesh Lal Yadav निरहुआ की भोजपुरी कॉमेंट्री 

आईपीएल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी कॉमेंट्री फैंस को पसंद नहीं आ रही हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri commentary: इस साल के आईपीएल में रवि किशन की भोजपुरी कॉमेंट्री ने काफी गर्दा उड़ाया है। रवि किशन के बाद अब भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी कॉमेंट्री की है। लेकिन फैंस को रवि किशन के मुकाबले दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी कॉमेंट्री पसंद नहीं आ रही है।

निरहुआ ने अभिनेत्री आम्रपली दुबे के साथ अपना भोजपुरी कॉमेंट्री का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। निरहुआ की इसी पोस्ट पर फैंस उनकी भोजपुरी कॉमेंट्री को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैंन ने निरहुआ की भोजपुरी कॉमेंट्री पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप भोजपुरी भाषा का अपमान कर रहे हैं निरहुआ जी ऐसी कमेंट्री कौन करता है लाठी डंडा क्या चीज है बताइए।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इतना थर्ड क्लास कमेंट्री कर रहे हो था भाई, पहले फिल्म गंदी की अब भाषा भी करदो।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कुछ भी.. कम से कम सोच लेना चाहिए कुछ भी बोलने से पहले हद है।’’

हालांकि, कुछ फैंस को निरहुआ की कॉमेंट्री पसंद आ रही है। एक फैन ने निरहुआ की कॉमेंट्री की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’एक दम से कहर ही बरपा दिए भइया।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’काफी अच्छी कॉमेंट्री है।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भोजपुरी के तड़का लाठी लेकर चला ले।’’

बता दें कि, इसबार के आईपीएल से पहली बार भोजपुरी कॉमेंट्री को इंट्रोड्यूस किया गया है। भोजपुरी कॉमेंट्री का आगाज रवि किशन द्वारा किया गया है। इस बार के आईपीएल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सुपरस्टार रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी कॉमेंट्री कर रहे हैं। फैंस को सबसे ज्यादा रवि किशन की भोजपुरी कॉमेंट्री पसंद आ रही है। इसके अलावा फैंस अब यह भी चाहते हैं कि भोजपुरी कॉमेंट्री को अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से भी कराया जाए।

ये भी पढ़ें: Salman Khan को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, इस बार Mumbai Police को आया फोन

ताज़ा ख़बरें