Awara Paagal Deewana 2 कंफर्म, फिल्म में John Abraham की भी हुई एंट्री

Awara Paagal Deewana 2: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू होने के बाद अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी आ रही है। सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के रिलीज होने बाद फिल्म साल 2002 में आई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल ‘आवारा पागल दीवाना 2’ पर काम शुरू किया जायेगा। इस बात की पुष्टि इस फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाल ने की है। हालांकि, इस बात कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अपने पुराने किरदारों को दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा इस फिल्म में एक और एक्टर के किरदार को जोड़ा जायेगा। इस फिल्म में जॉन अब्राहम को भी जोड़ा जायेगा। जॉन भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। ‘आवारा पागल दीवाना’ का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया जायेगा।

बता दें कि, साल 2002 में आई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ ने दर्शकों काफी हंसाया था। इस फिल्म को विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशति किया गया था। फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। इस फिल्म में अक्षय ने गुरू गुलाब खतरी, सुनील ने अन्ना येडा और परेश रावल ने मणिलाल पटेल का किरदार निभाया था। हालांकि, इस फिल्म में आफताब शिवदासानी ने भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के किरदारों ने दर्शकों को काफी हंसाया था। 

बहरहाल इस फिल्म के सीक्वल का बनना फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है। फैंस काफी दिनों से अच्छी कॉमेडी फिल्मों का इंतजार कर रहे थे और उनकी इस इच्छा को प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के बाद अब फैंस को ‘आवारा पागल दीवाना 2’ से कॉमेडी का डबल डोज मिलने वाला है। 

हालांकि,  ‘आवारा पागल दीवाना 2’ का निर्देशन अहमद खान के लिए बड़ी एक जिम्मेदारी है। उन्हें इस फिल्म को काफी सही तरीके से डायरेक्ट करना होगा, क्योंकि इस फिल्म से फैंस की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम को भी देखने में भी काफी मजा आयेगा। 

ये भी पढ़ें: फिल्म Project K में भगवान विष्णु के इस अवतार में होंगे Prabhas

Latest Posts

spot_img

you may like