जब छोटे किरदार चुनने के लिए Jimmy Shergill को मिले ताने, दोस्तों ने उड़ाया मजाक, फिर ‘मोहब्बतें’ करके मिला स्टारडम!

'मोहब्बतें' मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे कई सितारों ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

तस्वीर देखते ही आप चेहरा पहचान गए होंगे? जी हां.. यह जिम्मी शेरगिल है जो अपने चॉकलेटी लुक के लिए काफी मशहूर है। एक वक्त ऐसा था जब जिम्मी शेरगिल को लेकर लड़कियों में गजब का क्रेज देखने को मिला था। इन्होंने जब फिल्म ‘मोहब्बतें’ में काम किया था तो ये रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। हालांकि इससे पहले इन्होंने अपने करियर में काफी तकलीफें उठाई और लोगों के ताने भी सुने। अब पहली बार जिम्मी शेरगिल ने बताया कि उनके ही दोस्त उन्हें ताने देने लगे थे।

छोटे किरदारों से मिली बड़ी पहचान
दरअसल, जिम्मी शेरगिल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन वह ज्यादातर फिल्मों में साइड किरदार में ही नजर आए। साइड किरदार में थे इसका मतलब यह नहीं था कि जिम्मी शेरगिल को पहचान नहीं मिली। बल्कि इन्हीं साइड किरदारों के माध्यम से ही जिम्मी शेरगिल बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बने। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘माचिस’ से की जिसमें वह एक छोटे से किरदार में नजर आए थे। कहा जाता है कि इस किरदार को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाया गया था।

क्या बोले जिम्मी?
दरअसल गुलजार साहब ने उनके सामने फिल्म की स्क्रिप्ट रख दी थी और जिम्मी शेरगिल को इसमें से एक रोल चुनने को कहा था। इसी बीच जिम्मी ने अपने लिए एक छोटा सा रोल चुना जिसके बाद उनके दोस्तों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। जिम्मी ने बताया कि, “स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने पूछा, ‘आपको कौन सा रोल पसंद आया? यदि आपको कोई भूमिका निभानी हो तो वह कौन सी होगी?’ मैंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे जिमी करना चाहिए। मेरे पालतू जानवर का नाम जिमी है। इसके बाद मुझे जसजीत शेरगिल का रोल मिला। लोगों ने मुझे ताने मारे क्योंकि मैंने अपने लिए एक छोटा रोल चुना था। लोग कहते थे कि क्या तुम पागल हो? ये एक छोटा सा रोल है। अपने समय के आने की प्रतीक्षा करो। लेकिन मैंने सभी की बातों को इग्नोर किया और फिल्म को चुना।”

मोहब्बतें से मिला फेम
इसके आगे जिम्मी ने बताया कि, “मुझे लगता है कि यह करीब 20,000 रुपये के आसपास मिला था। मैं भाग्यशाली था कि मेरा परिवार मेरा सपोर्ट कर रहा था। यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक मुझे ‘मोहब्बतें’ नहीं मिल गई। एक बार मोहब्बतें आने के बाद मैंने धीरे-धीरे घर से पैसे लेना कम कर दिया।”

बता दें फिल्म मोहब्बतें मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे कई सितारों ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और जिम्मी को भी एक अलग पहचान मिली। इसके बाद तो जिम्मी कई फिल्मों का हिस्सा बने और अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव है।

ये भी पढ़ें: जब Vinod Khanna का स्टारडम देख Amitabh के छूटे पसीने, करियर खत्म होता देख किया था वार, जानें पूरा मामला?

Latest Posts

spot_img

you may like