जब Vinod Khanna का स्टारडम देख Amitabh के छूटे पसीने, करियर खत्म होता देख किया था वार, जानें पूरा मामला?

अमिताभ और विनोद खन्ना के बीच जमकर टक्कर भी देखने को मिली थी। इसी बीच विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में काम किया।

हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार एक अमिताभ बच्चन दूसरा विनोद खन्ना.. दोनों ने ही अपने दौर में सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जहां अमिताभ बच्चन ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की तो वही विनोद खन्ना ने बतौर विलन अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आगे चलकर विनोद खन्ना ने हीरो के रूम काम किया और उन्हें तगड़ी सफलता हासिल हुई। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने एक साथ करीब 10 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। आज हम आपको बताएंगे विनोद और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब अमिताभ के हाथों विनोद घायल हो गए थे और उन्हें एक साथ 16 टांके आए थे। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अपने दौर के सुपरस्टार थे विनोद खन्ना
दरअसल, विनोद खन्ना ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन-डाकू के किरदार में नजर आए थे, लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें हीरो के रूप में पसंद किया और फिर वह ज्यादातर फिल्मों में बतौर हीरो ही नजर आए। इस दौरान विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘खून पसीना’, ‘हेरा फेरी’, ‘जमीर’, ‘परवरिश’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्मों में काम किया।

कहा जाता है कि विनोद खन्ना उस दौरान एकलौते अभिनेता थे जो अमिताभ बच्चन को टक्कर देते थे। विनोद खन्ना का स्टार देखकर कई बार अमिताभ बच्चन भी झेप जाते थे। लोगों का यह कहना था कि यदि विनोद खन्ना ओशो की राह पर ना चलते तो वह अमिताभ बच्चन से भी बड़े सुपरस्टार बनते। उन दिनों अमिताभ और विनोद खन्ना के बीच जमकर टक्कर भी देखने को मिली थी।

फिल्म सेट पर हुआ था बड़ा हादसा
इसी बीच विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में काम किया। इस फिल्म में एक सीन को शूट करते समय विनोद खन्ना घायल हो गए थे। दरअसल, इसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया था। उन्होंने केबीसी के सेट पर बताया था कि, फिल्म में एक सीन था जिसमें उन्हें विनोद खन्ना की तरफ कांच का गिलास फेंककर मारना था और विनोद खन्ना यहां पर झुक जाते हैं, लेकिन शूट के दौरान हुआ यूँ कि अमिताभ बच्चन जैसे ही गिलास फेंकते हैं विनोद खन्ना सही समय पर नीचे नहीं झुक पाए जिसकी वजह से वह गिलास सीधे उनके पेट में लगता है और टूट जाता है। इस दौरान विनोद खन्ना खून से लथपथ हो गए थे और उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया जाता है जहां पर उन्हें 16 से ज्यादा टांके आए।

बिग बी को हुआ अफ़सोस
कहा जाता है कि इसके बाद अमिताभ बच्चन को बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी और उन्होंने इस हादसे के बाद विनोद खन्ना से लगातार माफी भी मांगी। हालांकि विनोद खन्ना इस बात को समझ गए थे कि उन्होंने जानबूझकर यह कुछ भी नहीं किया। लेकिन इन दिनों अमिताभ और विनोद खन्ना को लेकर कई तरह की बातें की गई।

कई लोगों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया था कि अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना के स्टारडम से जलने लगे थे और जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह से अपनी खुन्नस निकाल ली। हालांकि यह केवल अफवाह थी। विनोद खन्ना को चोट लगने पर अमिताभ को बहुत दुख हुआ था। गौरतलब है कि, विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे।

ये भी पढ़ें: क्या सच में शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी श्वेता? क्यों Amitabh ने छोटी सी उम्र में कर दिए थे बेटी के हाथ पीले?

ताज़ा ख़बरें