पैपराजी को देख मुस्कुराईं Jaya Bachchan, यूजर्स बोले- आज मौसी का मूड अच्छा है

जया बच्चन पैपराजी को देखकर बार-बार गुस्सा हो जाती है और उन्हें कई बातें भी सूना देती है। जिसके कारण उन्हें कई बार ट्रोल किया जाता है। लेकिन अब उल्टा हो गया है। पाराजी को देखकर जया बच्चन मुस्कुराईं और उनसे बात भी की

Jaya Bachchan Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन (Jaya Bachchan) मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती है। जया बच्चन अक्सर पैपराजी को देखकर भड़क जाती हैं और कई बार उन्हें बातें सुनाकर चली जाती है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन की पत्नी जया को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया जाता है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस काफी अच्छे मूड में नजर आईं। जया बच्चन ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की जहां वह पैपराजी को देखकर मुस्कुराईं।

हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर और जया बच्चन के दोस्त संदीप खोसला ने मुंबई में अपनी लेटेस्ट फैशन फिल्म मेरा नूर है मशहूर के ग्रैंड लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इस इवेंट में सोनाली बेंद्रे, हुमा कुरैशी, उर्फी जावेद, सुजैन खान, श्वेता बच्चन नंदा, नेहा धूपिया, राधिका मर्चेंट और जया बच्चन समेत कई सितारों को स्पॉट गया। इस दौरान इन हसीनाओं ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। साथ ही जया बच्चन काफी अच्छे मूड में नजर आईं। वह पैपराजी को देखकर मुस्कुराए और उनके साथ बातचीत भी की।

जब जया बच्चन को इवेंट में स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उन्हें आवाज दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर देखा और मुस्कुराई। इसके बाद उन्होंने पोज दिए और पैपराजी ने पास आकर कहा, ‘देखा कितना स्माइल करती हूं मैं।’ हालांकि जया बच्चन ने जिनसे बात की वह उन्हें पहले से जानती थी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स फनी कमेंट्स कर रहे है। वहीं जया इस हरकत से कई लोग काफी खुश भी है। लोग कहते है कि ऐसे ही रहना चाहिए।

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया का ये वीडियो देख लोग कह रहे है, ‘अरे ये भी हंसती है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इसे हंसना भी आता है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘लोगों ने मेरा मजाक बनाना शुरू कर दिया है, इसलिए अब ये सुधर गई है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘आज मौसी का मूड अच्छा है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है और यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: जानें क्यों Tu Jhoothi Main Makkaar रिलीज होने से पहले ही हुई फ्लॉप

Latest Posts

spot_img

you may like