Javed Akhtar ने शराब के नशे में Rishi Kapoor से कहा था कि वो Bobby से भी बड़ी हिट फिल्म देंगे, ऐसा नहीं हुआ तो…

गीतकार जावेद अख्तर और ऋषि कपूर के बीच का रिश्ता बहुत याराना नहीं था। करियर के शुरूआती दिनों में जब ऋषि कपूर जावेद अख्तर से पहली बार मिले थे तब उन्होने बॉबी से भी बड़ी फिल्म बनाने की बात कह दी थी

Javed Akhtar And Rishi Kapoor Controversy: हिंदी सिनेमा में जहां बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के सफल होने पर पार्टियां होती हैं, वहीं दूसरी ओर इस बी-टाउन की पार्टियों में एक दूसरे प्रति प्रतिस्पर्धा के प्रति अक्सर एक दूसरे से कहा सुनी भी हो जाती है। ऐसा सिर्फ आज नहीं बल्कि पुराने जमाने से ही होता आ रहा है। आज का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। बात 1973 के आस पास की है। जब बेंगलूरू में फिल्म शोले की शूटिंग चल रही थी। इससे पहले राज कपूर की फिल्म बॉबी ब्लॉकबस्टर हो चुकी थी और रातों रात फिल्म के लीड एक्टर्स ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया स्टार बन चुके थे।

गीतकार जावेद अख्तर और फिल्म के कई कलाकार फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान एक होटल में रूके हुए थे। उसी दौरान सौभाग्य से उसी शहर में ऋषि कपूर का जाना भी हुआ। जब उन्हे पता चला कि यहीं आस पास फिल्म शोले की शूटिंग हो रही है और फिल्म के कुछ क्रू अमुक होटल में रूके हुए हैं। तब ऋषि कपूर शौकिया तौर पर उस होटल में पहुंच गए। होटल के बार एरिया में जाने पर कोई दिखाई नहीं दिया। लेकिन एक शख्स उन्हे लगातार घूर रहा था। ऋषि कपूर जब उसके पास पहुंचे, तब उस शख्स ने अपना परिचय दिया और कहा कि मैं जावेद अख्तर हूं। हमने सलीम खान के साथ मिलकर कई फिल्मों को हिट बनाया है।

जावेद अख्तर उस वक्त नशे में चूर थे, ये तो हम सभी जानते हैं कि वो शुरूआती दौर में जमकर ड्रिंक किया करते थे। जावेद ने फिर पूछा कि आप ऋषि कपूर हो क्या। फिर दोनों में जब पहचान की खानापूर्ति पूरी हुई, तो जावेद अख्तर ने ऋषि कपूर को बॉबी फिल्म के हिट होने के लिए बधाई दी और साथ ही ये भी कहा कि देखना, हम बॉबी से भी बड़ी हिट फिल्म बनाएंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हम लिखना छोड़ देंगे। ऋषि कपूर समझ रहे थे कि जावेद ये सब नशे की हालत में बोल रहे हैं। इस किस्से का जिक्र ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में किया है।

जावेद अख्तर का कपूर खानदान से रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहा है। उन्होने हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर के बारे में कुछ बोल दिया था। जिसकी वजह से ऋषि कपूर उनसे बहुत नाराज़ हुए थे और आखिरी सांस तक उन्हे माफ नहीं किया था। जावेद के अलावा ऋषि कपूर की लेखक सलीम खान के साथ भी नहीं पटी। फिल्म त्रिशूल में काम करने से मना करने पर सलीम खान ने नये नवेले ऋषि कपूर को जबरदस्त धमकाते हुए करियर बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली थी।

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna पर इस वजह से भड़क गए थे Manoj Kumar, बाद में Prem Chopra को दिलाई पहचान

Latest Posts

spot_img

you may like