Ishita Dutta ने पति Vatsal Sheth को ऐसे दी थी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़, इस पल को यादकर भावुक हुई एक्ट्रेस

इशिता आजकल काफी खुश हैं क्योकि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। शादी के 6 सालों बाद वो मां बन रही, इसलिए ये खुशी और भी ज्यादा बढ़ गई है

Ishita Dutta Emotional Video: इशिता दत्ता टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वो अजय देवगन के साथ फिल्म दृश्यम में भी नजर आ चुकी हैं। इशिता ने दृश्यम में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। इशिता आजकल काफी खुश हैं क्योकि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। शादी के 6 सालों बाद वो मां बन रही, इसलिए ये खुशी और भी ज्यादा बढ़ गई है। इशिता ने हाल ही में गोवा में बेबीमून भी सेलीब्रेट किया है। जहां उन्होने बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज व वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे। इशिता और उनके पति वत्सल दोनों ही इस पल को काफी एंज्वॉय कर रहे हैं।

इशिता दत्ता ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पहली दफा अपने परिवार को प्रेग्नेंसी की न्यूज़ दे रही हैं और इस पल को उन्होने सजोकर रख लिया है। इशिता ने प्रेग्नेंसी की खबर को लिफाफे के जरिए घर वालों व पति वत्सल सेठ को दिया था। तब घर वालों के साथ ही साथ पति वत्सल के फेम का रियक्शन भी कैमरे में कैद हुआ है। इशिता इस वीडियो को शेयर कर उस पल को याद करके भावुक भी हो गई हैं।

इशिता के मुताबिक जब जब वो ये वीडियो देखती हैं इमोशनल हो जाती हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “यह यादें बहुत खूबसूरत और प्रीसियस है। मेरे सभी पसंदीदा लोगों के साथ मेरे जीवन की सबसे अच्छी खबर शेयर करना, दुर्भाग्य से कुछ को मैं डॉक्यूमेंट नहीं कर सकी। जब भी मैं ये देखती हूं, मुझे रोना आ जाता है।”सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर कमेंट्स किया है। सभी ने इस पल को सजोने के लिए इशिता की तारीफ करते हुए बधाई और एक्ट्रेस को प्यार दिया है।

इस वीडियो में हर किसी के रियक्शन देखने लायक हैं। पति वत्सल सेठ ने जब ये खबर सुनी तो आपने देखा कि उन्हे भरोसा नहीं हो रहा है। वो शॉक हैं। और खुश भी। इसी तरह परिवार के दूसरे सदस्यों का हाल भी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इशिता की खुशी में शामिल होकर इमोशनल हो रहा है। सबकी आंखों में आंसू भी है और इशिता भी काफी भावुक हैं।

ये भी पढ़ें: Anupamaa को बहकाते नजर आएगा वनराज, तो डिंपल के इस रूप से दर्शकों को लगेगा जोर का झटका

Latest Posts

spot_img

you may like