Heeramandi के उस्ताद जी Indresh Malik ने शेयर किया Aishwarya Rai की फिल्म Fanney Khan से निकाले जाने का दर्द

अभिनेता इंद्रेश मलिक ने उस्ताद जी के किरदार में हीरामंडी में लोगों का दिल जीत लिया है और उनके निभाए किरदार की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं

Indresh Malik Shares Pain Over Scene Cut from Aishwarya Fanney Khan: हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज की कामयाबी की बदौलत ही हाल ही में मेकर्स ने एक सक्सेज पार्टी का आयोजन किया। जहां हीरामंडी का बाजार फिर से सजा और इसकी सभी हसीनाएं रेड कार्पेट पर अपने ही अंदाज़ में नजर आई। रिपोर्ट्स की माने तो संजय लीला भंसाली ने यहां हीरामंडी 2 की बातें भी की हैं। तो वहीं दूसरी ओर हीरामंडी के कलाकारों को नई पहचान मिल रही है। फिर चाहे वो संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग हो या फिर उस्ताद जी इंद्रेश मलिक की शानदार एक्टिंग, किसी न किसी बहाने हीरामंडी के कलाकार आजकल चर्चा में हैं।

बात अगर इंद्रेश मलिक की करें, तो उन्होने हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर विस्तार से बातें की हैं। जिसमें उन्होने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया है और ये भी कहा कि कैसे उनका सीन एक बड़ी फिल्म से एडिट करके निकाल दिया गया था। इस बारे में अपना दर्द बयां करते हुए इंद्रेश ने कहा कि उन्होने फिल्म फन्ने खान में ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर के साथ शूटिंग की थी। इंद्रेश इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे थे कि उन्होने ऐश्वर्या और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन साझा किया है लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद उनका सीन नहीं दिखा। पता चला कि उस सीन को एडिट कर दिया गया है। इंद्रेश इससे काफी मायूस हुए थे। अब उनके पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि उन्होने ऐश्वर्या और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

इस बारे में इंद्रेश को पहली बार तब पता चला, जब वो फ्लाइट में सफर कर रहे थे और उनका एक सहयात्री फन्ने खान फिल्म देख रहा था। इंद्रेश ने उससे कहा कि अभी इसके बाद मेरा सीन आने वाला है लेकिन इंतजार करते करते थक गए वो सीन आया नहीं। इंद्रेश आज कल काफी खुश हैं क्योंकि लोग हीरामंडी में उनके किरदार उस्ताद जी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खुद संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के प्रीमियर के वक्त इंद्रेश मलिक को गले लगाकर उन्हे किस भी किया था। भंसाली के इस सम्मान से इंद्रेश काफी भावुक हो गए थे। इंद्रेश ने हीरामंडी में तवाएफों और अंग्रेजों के बीच खबरी का काम किया है।

इंद्रेश मलिक का सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सेहगल व अंग्रेज अधिकारी के साथ कुछ इंटीमेट सीन्स भी हैं। जिसे इंद्रेश मलिक ने बाखूबी अदा किया है। हीरामंडी द डायमंड बाजार 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अब दर्शकों को हीरामंडी 2 का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Katrina की हमशक्ल बनकर रह गई पहचान, सलमान संग डेब्यू फिर भी नहीं चला करियर, अब कहां है ‘वीर’ एक्ट्रेस?

Latest Posts

spot_img

you may like