Imtiaz Ali फिल्म  Highway को पहले Sunny Deol  के साथ बनना चाहते थे, फिल्म की कहानी भी थी थोड़ी अलग,  इसलिए नहीं  बन पाई Bobby Deol के साथ Jab We Met

Imtiaz Ali wanted to make  Highway with Sunny Deol first: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक इम्तियाज अली जिन्होंने ‘रॉकस्टार’, ‘जब वी मेट’ और ‘हाईवे’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी है, वे पहले सनी देओल और बॉबी देओल के साथ भी दो बड़ी फिल्में बनाना चाह रहे थे। इम्तियाज सनी देओल के साथ ‘हाईवे’ और बॉबी देओल के साथ ‘जब वी मेट’ बनाना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा  हो नहीं पाया। 

इम्तियाज ने हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी और सनी के साथ ये फिल्में न बना पाने का कारण बताया है। इम्तियाज ने फिल्म  ‘हाईवे’ के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’एक समय था जब मैं सनी देओल के साथ ‘हाईवे’ बनाना चाह रहा था और उस समय यह बिल्कुल अलग तरह की फिल्म थी। इसमें तब थोड़ा रिवेंज-ड्रामा भी था, जहां पर वो जाते हैं और लड़की को वापस लाते हैं। स्टोरी सेम ही थी, लेकिन बाद में वो लड़की उनसे छीन ली जाती है, ऐसा था लास्ट कुछ में।’’ इम्तियाज ने यह भी कहा कि सनी के साथ यह फिल्म थोड़ी अलग लेवल की हो जाती। इसके अलावा इम्तियाज अली यह फिल्म सुभाष घई के प्रोडक्शन के तहत भी बनाने वाले थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिर यह फिल्म इम्तियाज ने रणदीप हुड्डा के साथ बनाई। 

इसके अलावा इम्तियाज अली  बॉबी देओल के साथ ‘जब वी मेट’ क्यों नहीं बना पाए, इसके बारे में बताते हुए निर्देशक ने कहा कि, ‘’उन्होंने अभय देओल के साथ पांच सालों तक फिल्म ‘सोचा न था’ की शूटिंग की थी और इस दौरान उन्होंने बॉबी देओल को ‘जब वी मेट’ की कहानी सुनाई थी। बॉबी भी इस फिल्म को करने को तैयार हो गए थे। लेकिन इसी दौरान बॉबी कई दूसरे बड़े डायरेक्टर्स के साथ भी काम करना चाहते थे, जिसके चलते इम्तिया का समय काफी खराब हो रहा था। इसीलिए फिर बॉबी और इम्तियाज ने एक-दूसरे के साथ यह फिल्म न करने का फैसला लिया। इसके बाद यह फिल्म शाहिद कपूर के साथ बनीं।’’

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने Pushpa के मेकर्स के साथ साइन की बड़ी पैन इंडिया फिल्म, बॉलीवुड का यह डायरेक्टर फिल्म को करेगा डायरेक्ट, इस थीम पर आधारित होगी फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like