Pregnant Ileana D’Cruz ने शेयर की कथित Boyfriend के साथ Date Night फोटो, यूजर्स बोले इंडिया के लोग मर गए थे क्या

इलियाना ने सोशल मीडिया की स्टोरी में एक डेट नाइट की फोटो शेयर की है। जिसमें ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो इलियाना के कथित ब्वॉयफ्रेंड की फोटो हो सकती है। जिसके बच्चे की मां वो बनने जा रही हैं।

Ileana D’Cruz Shares Her Boyfriend Date Night Image: अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी और वो जल्द ही एक अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जिसे लेकर वो बहुत ही एक्साइटेड हैं और समय समय पर इलियाना सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी अपटेड की जानकारी फैन्स से साझा करती रहती हैं। इलियाना डिक्रूज के प्रेग्नेंसी की चर्चा ज्यादा इसलिए हो रही है क्योकि उन्होने अभी तक शादी नहीं की है और न ही उनके होने वाले बच्चे के पिता के बारे में किसी को पता है। अब इलियाना ने सोशल मीडिया की स्टोरी में एक डेट नाइट की फोटो शेयर की है। जिसमें ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो इलियाना के कथित ब्वॉयफ्रेंड की फोटो हो सकती है। जिसके बच्चे की मां वो बनने जा रही हैं, लेकिन इसकी जानकारी उन्होने नहीं दी है।

पहले ऐसा माना जा रहा था कि एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज कैटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं, लेकिन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है। उसने सभी को हैरान कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इमेज में दिख रहा यहीं वो शख्स है। जो इलियाना के बच्चे का पिता बनने जा रहा है। हालाकि इलियाना ने अभी तक बच्चे के पिता के नाम को राज रखा हुआ था। समय समय पर वो कभी हाथ तो कभी ब्लर फोटो के जरिए इसका इशारा दे रही थी। अब फोटो के साथ डेट नाइट की जो फोटो एक्ट्रेस ने शेयर की है। उसमें कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।

ऐसे में लोग यही कयास लगा रहे हैं कि यही वो कथित ब्वॉयफ्रेंड हो सकता था कि जिसके बच्चे की मां इलियाना बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर हलचल शुरू हो गई है। यूजर्स कई की प्रतिक्रिया इस फोटो पर दे रहे हैं। एक ने तो लिखा है कि ये विदेशी लग रहा है क्या इंडिया के लोग मर गए थे।

बहरहाल इलियाना डिक्रूज ने तो ये स्पष्ट करा दिया है कि यही वो शख्स है जिसके साथ वो डेट नाइट पर गई थी। अब ये कौन है, जल्द ही इसके बारे में भी पता लग जाएगा। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी की विभिन्न अवस्थाओं का आनंद ले रही हैं और दुनिया की नजरों से बच्चे के पिता का नाम अभी तक छुपा रखा है। यही उनकी खासियत भी है।

ये भी पढ़े: Sunny Deol का Gadar 2 रिलीज से खुलासा, बोले Gadar की रिलीज से पहले पूरा Bollywood फिल्म के खिलाफ था, दर्शकों ने बनाया कामयाब

Latest Posts

spot_img

you may like