Pathaan में नहीं देखने को मिला Hrithik Roshan का कैमियो, लेकिन नजर आए Salman Khan

शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, यह फिल्म दर्शकों काफी पंसद आ रही है। फिल्म में भाईजान भी नजर आये

Salman Khan Cameo In Pathaan: शाहरुख खान ने आज चार साल बाद बड़े पर्दे काफी गर्मजोशी कमबैक किया है। उनकी फिल्म पठान आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होते ही यह शाहरुख का जलवा छा गया। दर्शकों को यह फिल्म काफी पंसद आ रही है। सिनेमाघरों में पठान को देखने आई भीड़ इस बात का सबूत है कि शाहरुख अभी भी बॉलीवुड के किंग है। दर्शकों को पठान में शाहरुख काफी पंसद आ रहे है। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख के अलावा एक चीज और है जो दर्शकों को कफी पंसह आ रही है। यह खास चीज है फिल्म पठान में टाइगर की एंट्री।

फिल्म पठान में सलमान का कैमियो देखने को मिला है। इस कैमियो की क्लीप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस क्लीप में शाहरुख एक जगह पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पर उन्हें बचाने सलमान आते है। सलमान की फिल्म में एंट्री पर दर्शक काफी उत्साहित हुए है। सलमान की एंट्री होते ही सिनेमाघर के अंदर बैठे दर्शक सीटी बजाना शुरु कर देते है। कुछ दर्शक तो यह भी कहते हुए नजर आ रहे है कि, ‘’आई लव यू सलमान भाई।‘’

फिल्म पठान में सलमान की एंट्री ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। सलमान का यह कैमियो काफी धांसू है। दर्शक इस कैमियो को काफी इंजॉय कर रहे हैं। लेकिन कुछ दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। दर्शकों को उम्मीद थी कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ दर्शकों ने इस पर अफसोस भी जताया है।

हालांकि फिल्म का रिस्पॉन्स देखकर लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। फिल्म पठान के ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बताती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस काफी ज्यादा कमाई करने वाली हैं। पंरतु फिल्म के बॉक्स ऑफिस की सफलता दो-तीन दिन के बाद पता चलेगी कि यह फिल्म दर्शकों को लंबे समय तक बांध पाती है कि नहीं। क्योंकि फिल्म की रिपोर्ट अभी सिर्फ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओवरसीज से आई है। फिल्म पठान का क्रेज अभी बॉलीवुड की मुख्य मार्केट यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान से देखने को नहीं मिला है। तो फिल्म की सफलता का हाल दो-तीन दिन बाद ही पता चलेगा।  

ये भी पढ़े: Pathaan के साथ रिलीज हुआ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीजर, एक्शन अवतार में नजर आए भाईजान

Latest Posts

spot_img

you may like