Saas bahu Aur Flamingo में Dimple Kapadia का खतरनाक अंदाज देखकर फैंस ने बोली यह बात

 Dimple Kapadia Saas bahu Aur Flamingo: बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया जिन्होंने हाल ही में फिल्म पठान में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। अब एक बार फिर से अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने आ रही है। डिंपल कपाड़िया अपनी वेब-सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो से फैंस को अपना एक नया अवतार दिखाने आ रही है। 

डिंपल कपाड़िया की सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो का आज टीजर रिलीज हुआ है। टीजर काफी शानदार है, इस टीजर में डिंपल कपाड़िया बंदूक से लोगों को मारती हुई काफी खतरनाक लग रही हैं। इसके अलावा इस टीजर में राधिका मदान और ईशा तलवार भी काफी जंच रही है। यह टीजर फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस भी इस टीजर को लेकर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे है।

एक फैन ने इस टीजर पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’माफ किजीयेगा, ये सास-बहू शो उन लोगों के लिए नहीं है जो सास-बहू शो देखना पसंद करते हैं।’’ एक फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’यह दिलचस्प है! क्योंकि सास भी बहू थी के संगीत और का एक शानदार फ्यूज़न है@disneyplusHS#SaasBahuAurFlamingo! सभी एपिसोड केवल 5 मई से स्ट्रीम हो रहे हैं।’’

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विपिन शर्मा ने भी डिंपल कपाड़िया की इस सीरीज पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है..इसे बिल्कुल भी मिस नहीं किया जाना चाहिए #SaasBahuAurFlamingo।’’ वहीं एक यूजर ने भी इस सीरीज के टीजर की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’बिल्कुल मनोरंजक! इसे बार-बार लूप पर देख रहे हैं! #SaasBahuAurFlamingo के सभी एपिसोड्स 5 मई से स्ट्रीम हो रहे हैं@DisneyPlusHS #SBFOnHotstar #DimpleKapadia।’’

बता दें कि, वेब-सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो को होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया, रधिका मदान और ईशा तलवार इस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 05 मई 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: क्या Akshay Kumar के बिना Anees Bazmee, Sidharth Malhotra को लेकर Rowdy Rathore 2 के साथ न्याय कर पायेंगे?

Latest Posts

spot_img

you may like