Sunny Deol और Bobby Deol के साथ रिश्ते पर Esha Deol की दो टूक, कहा हमें कुछ साबित करने की जरूत नहीं, बचपन से भाईयों को बांध रही हूं राखी

ईशा देओल ने एक दुआ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी का इजहार किया है। तो वहीं अपने सौतेले भाईयों के साथ रिश्ते पर कहा कि उन्हे कुछ भी साबित करने की जरूर नहीं हैं

Esha Deol Reacts To Relationship With Her Stepbrothers: गदर 2 की जबरदस्त कामयाबी के बाद देओल परिवार में आजकल खुशी का माहौल है। पहले सनी के बेटे की शादी फिर धर्मेंद्र की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हिट हुई। इसके बाद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गदर 2 दर्शकों के दिलों और बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। दोहरी कामयाबी के बीच अब ईशा देओल की एक शार्ट फिल्म एक दुआ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने से ये खुशियों चौंगुनी हो गई हैं। ईशा देओल ने एक दुआ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी का इजहार किया है। तो वहीं अपने सौतेले भाईयों के साथ रिश्ते पर कहा कि उन्हे कुछ भी साबित करने की जरूर नहीं हैं।

दरअसल देओल परिवार में खुशियों के बीच एक बार फिर से धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बच्चों और हेमा मालिनी की बेटियों के आपसी रिश्तों पर फिर से बहस शुरू हो गई हैं। हाल ही सनी देओल के बेटे करण की शादी में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों का शादी में न जाना दोनों परिवारों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर रहा था। तो वहीं ईशा देओल द्वारा अचानक गदर 2 की स्क्रीनिंग रखी गई। जहां सनी देओल और बॉबी देओल दोनों भाई पहुंचकर मीडिया की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। गदर 2 की सक्सेज के बीच देओल परिवार काफी नजदीक आ गया है। ईशा के अलावा हेमा मालिनी ने भी गदर 2 देखी और सनी देयोल की जमकर तारीफ की।

हेमा मालिनी की तारीफ के बाद दोनों परिवारों के रिश्तों पर फिर से बहस शुरू हो गई है। इस पर हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि शादी में न जाना उनका निजी मामला था पर जहां तक बात देओल परिवार की है। तो वो हमेशा से एक दूसरे के साथ था, है और आगे भी रहेगा। हमें एक दूसरे का सम्मान करना बाखूबी आता है औऱ इसे किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं। हम उनमें से नहीं है कि छोटी छोटी बातों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिखावा करें। हमारे बीच काफी प्यार है। हमारी बेटियां ईशा और अहाना बचपन से ही सनी और बॉबी देओल को राखी बांधते चले आई हैं। तो इस बार भी राखी बांधेंगी। इसे किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

अपनी मां हेमा मालिनी के इस बयान से ईशा देओल भी इत्तेफाक रखती हैं। ईशा ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम दिखावा करने में भरोसा नहीं रखते हैं। मैं और अहाना बचपन से ही भाईयों सनी और बॉबी देओल को राखी बांधती आई हूं और समय समय पर दोनों ही हमारे घर आते जाते रहते हैं। देओल परिवार के बीच किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। ये बातें गदर 2 की स्क्रीनिंग में ईशा के साथ सनी और बॉबी की फोटो वायरल होने के बाद और चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब हेमा मालिनी और ईशा देओल के जवाब के बाद इस पर विराम लग जाएगा।

ये भी पढ़े: Main Hoon Na की केमिस्ट्री टीचर Sushmita Sen से जब Farah Khan ने मांगी थी माफी, शानदार एक्टिंग ने बदलवा दिए थे फिल्म के…

Latest Posts

spot_img

you may like