Diya Aur Baati Hum जैसे हिट सीरियल में काम कर चुकी Deepika Singh को अब क्यों नहीं मिल रहा है काम, बोलीं पता नहीं क्यों…

Why Diya Aur Baati Hum Fame Deepika Singh Not Getting Work Now: टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह ने साल 2001 में आई पंजाबी फिल्म ‘सिकंदरा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन दीपिका को असल पहचान साल 2011 में आए स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘दीया और बाती हम’ से मिली थी। यह सीरियल पांच साल तक चला और दर्शकों को काफी पसंद आया। इस सीरिल को साल 2016 में बंद कर दिया गया था। इस सीरियल से इतनी सफलता मिलने के बावजूद दीपिका सिंह को सीरियल के खत्म होने के बाद कोई अच्छे ऑफर प्राप्त नहीं हुए। इस सीरियल के बाद भी दीपिका ने एक-दो सीरियलों में काम किया, लेकिन वे इतने सफल नहीं हो पाए और अब दीपिका को ज्यादा अच्छा काम नहीं मिल रहा है। 

दीपिका सिंह ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’लंबे समय तक चलने वाले सफल शो (दीया और बाती हम) का हिस्सा होने के बावजूद मुझे ज्यादा दिलचस्प ऑफर नहीं मिले। मुझे नहीं पता कि मेरे लिए क्या काम नहीं आया। मेरी फिल्म टीटू अंबानी इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी लेकिन यह भी मेरे ज्यादा काम नहीं आई।’’

दीपिका ने आगे कहा कि, मुझे लोगों से काम मांगना नहीं आता है और न ही मुझे पता है कि काम क्या लोगों से कनेक्शन कैसे बनाया जाता है? हालांकि, मुझे टीवी मैं कुछ रोल ऑफर हुए थे, लेकिन यह रोल अच्छे नहीं थे इसलिए मैंने इन्हें करने से मना कर दिया। 

दीपिका ने यह भी बताया कि टीवी सीरियलों में काम करना कितना कठिन होता है? दीपिका ने कहा कि, ‘’सुबह सात बजे एक शूटिंग स्टार्ट होती है और रात के 11 बजे तक यह शूटिंग चलती है।  कभी-कभी यह और भी ज्यादा समय ले लेती है। दीया और बाती पांच सालों तक चला, लेकिन उस दौरान मैं शीरीरिक और मानसिक रूप से काफी थक जाती थी।’’ दीपिका ने अंत में बताया कि वे टीवी में काम करना चाहती हैं, लेकिन वे अच्छे रोल करना चाहती है। दीपिका का मानना है कि अब मेकर्स सिर्फ कम उम्र वाले एक्टर्स को ही मौका दे रहे है। 

ये भी पढ़ें: Himanshi Khurana ने अलग धर्म के चलते इस एक्टर के साथ किया ब्रेकअप, फैंस बोले धर्म को बीच में क्यों ला रही हो?

Latest Posts

spot_img

you may like