क्या Ameesha Patel के कारण  Gadar 2 की सक्सेज पार्टी में नहीं आईं थी Kareena Kapoor, इस सवाल पर करीना ने दिया यह जवाब?

Did Kareena Kapoor not come to the success party of Gadar 2 because of Ameesha Patel: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेज पार्टी में लगभग आधा बॉलीवुड शरीक हुआ था। उनकी इस पार्टी में शाहरुख,सलमान खान और आमिर खान समेत बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी में करीना कपूर नहीं शामिल हुई थी और उनका इस पार्टी में शामिल न होने का कारम अमीषा पटेल के साथ उनका पुराना झगड़ा बताया जा रहा था। गदर 2 की पार्टी में न शामिल होने पर करण जौहर ने भी करीना कपूर से सवाल पूछ लिया है। 

हाल ही में करीना कपूर और आलिया भट्ट वाले कॉफी विद करण 8 के एपिसोड का प्रोमो साझा किया गया। इस प्रोमो में करण जौहर ने करीना कपूर और अमीषा पटेल के झगड़े के बारे में जानने की कोशिश की, जिसपर करीना ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा गदर 2 की सक्सेज पार्टी में भी न जाने पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। 

करण ने करीना कपूर से पूछा कि, तुमने गदर 2 की पार्टी क्यों अटैन्ड नहीं की, क्या तुम्हारे और अमीषा के बीच कोई पुरानी बात जिसके कारण तुम पार्टी में शामिल नहीं हुई? इसपर करीना ने कहा कि, ‘’कौन सी पुरानी बात?’’ करण ने करीना और अमीषा का विवाद याद दिलाते हुए कहा कि, ‘तुम ‘कहो ना प्यार है’ को करने वाली थी।’ इसपर करीना कहती हैं कि, ‘’मैं इसे नजरअंदाज कर रही हूं।’’ करीना इसपर आगे क्या कहा, यह तो अब पूरा एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा। इसके अलावा इसी एपिसोड में करण ने करीना से यह भी पूछा कि क्या उनका कॉम्पटीशन दीपिका पादुकोण के साथ हैं, इसपर करीना ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, ‘’यह बात तुम्हें मुझसे नहीं आलिया से पूछनी चाहिए।’’ यह वाला पूरा एपिसोड 16 नवंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जायेगा। यह एपिसोड काफी मजेदार होने वाला हैं। 

ये भी पढे़ं: Ankita Lokhande और Vicky Jain का हुआ झगड़ा, अंकिता ने कहा ‘तूने मुझे यूज किया भूल जा कि हमारी शादी हुई है, अब हम अलग है’

Latest Posts

spot_img

you may like