वेडिंग एनिवर्सरी पर Dia Mirza ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, पति संग LipLock करती दिखी एक्ट्रेस

दीया मिर्जा आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने शादी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पति के साथ लिपलॉक कर रही है

Dia-Vaibhav Wedding anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा (Dia Mirza) आज अपनी शादी की सेकेंड एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर दीया ने सोशल मीडिया पर शादी का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीया अपने पति को किस करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी से गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। आज एक्ट्रेस ने शादी का वीडियो शेयर करते हुए पति वैभव को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

दीया मिर्जा ने अपने हैंडल पर पति वैभव के साथ शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीया और वैभव की शादी के प्यार भरे पलों को दिखाया गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। वीडियो में दिया के दुल्हन बनने का सफर भी दिखाया है। इसके वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। नोट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि, ‘हैप्पी एनिवर्सरी पति।’ मुझे अब तक का सबसे बड़ा उपहार देने के लिए धन्यवाद- शाश्वत प्रेम और हमारे बच्चे। इसके साथ उन्होंने लिखा कि, “सितारों के आगे जहान और भी है; हमारे इश्क में इम्तिहान और भी है…अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन; आगे आसमान और भी है…” दिया के इस वीडियो पर फैंस प्यार बरसा रहे है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के साथ फैंस उन्हें बधाई दे रहे है। वीडियो में दिय और वैभव साथ बहुत प्यार लग रहे है। दीया ने मुंबई में सादे तरीके से शादी की थी। इसके साथ ही दीया और वैभव ने रजिस्टर्ड मैरिज भी कर ली थी। वीडियो में उन्होंने कागजों पर लगे अंगूठे के निशान की झलक भी दिखाई है। इस शादी में उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी शामिल हुई थी।

दिया की वैभव से दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साहिल संगा के साथ 2014 में शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने वैभव रेखी से शादी कर ली। खबरों की मानें तो दीया मिर्जा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए उन्होंने फरवरी 2021 में शादी की। इसके बाद अप्रैल के महीने में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी।

ये भी पढ़े: Urvashi Rautela ने बोल्ड वीडियो शेयर कर पूछा- मेरा वैलेंटाइन कौन?

Latest Posts

spot_img

you may like