Dharmendra ने Dilip Kumar को लेकर बोली यह भावुक कर देने वाली बात

Dharmendra Dilip Kumar: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता धर्मेन्द्र जोकि अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैं। धर्मेन्द्र अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्सो को अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसी बीच अभिनेता ने बॉलीवुड के वर्सेटाइल दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को याद करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। 

धर्मेन्द्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिवंगत दिलीप कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’मेरे हमदम मेरे दोस्त…. मेरे बड़े भाई …. अक्सर याद आते हैं ……… दोस्तों काश मैं सब को जवाब दे सकता है।’’ धर्मेन्द्र द्वारा साझा की गई यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिलीप कुमार अभिनेता को उनके हाथ में कोई तोहफा देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों अभिनेता मुस्कारते हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

धर्मेन्द्र द्वारा साझा की इस तस्वीर पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने धर्मेन्द्र के इस ट्विट पर जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’पाजी प्रणाम..आप सब लीजेंड हैं। आपके लिए खास बात ये है..कि आपने दिलीप साहब को फिल्म में देख कर ही..हीरो बन-ने का सपना देखा था। और वो सपना पूरा हुआ और आप दिलीप साहब के छोटे भाई की तरह बन गए। ये आपकी खुशकिस्मती रही। लव यू पाजी।’’

वहीं एक दूसरे फैन भी ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’धर्म पाजी आपने दिलीप साहब को याद किया ये आपकी मौहब्बत सलीक़ा दर्शाती है तस्वीर,आप जवाब दो ना दो,,बड़ी बात नही आप यकीनन शानदार हो। लव यू धर्म पाजीये तस्वीर किस फ़िल्म की है बता दीजिए।’’ इसके अलावा एक फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत अच्छी तस्वीर धरम जी III दिलीप साहब महान इंसान हैं मुझे उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस पसंद है    और मुझे सबसे ज्यादा तो दिलीप साहब का डांस पसंद और आप से भी ज्यादा रोमांटिक हीरो भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

धर्मेन्द्र की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म ‘ताज’ में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वे रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Atlee के बाद अब  SRK  साउथ के इस बड़े डायरेक्टर के साथ काम करेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like