Dharmendra बोले Shabana Azmi के साथ मेरे एक ‘किस’ का शोर हो गया, लेकिन मेरे पोते ने पता नहीं फिल्म में…

Dharmendra on his kiss with Shabana Azmi made headlines: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता धर्मेन्द्र जोकि हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजामी के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर काफी खबरों में रहे थे। धर्मेन्द्र और शबाना आजमी का यह किसिंग फैंस को भी काफी पसंद है। फिल्म में जब यह किसिंग सीन आया था, तो थियेटर में ऑडियंस ने खूब तालियां बजाई थी। इसी बीच धर्मेन्द्र जिनसे इस किसिंग पर कई बार सवाल पूछे गए थे, उन्होंने हाल ही में मुंबई के  दुर्गा पूजा पंडाल में मीडिया से बातचीत करते हुए अपने इस किसिंग सीन पर मजेदार जवाब दिया है। 

धर्मेन्द्र ने अपने पोते राजवीर देओल की फिल्म ‘दोनों’ में अपने पोते किसिंग सीन का उदाहरण देते हुए कहा कि,  ‘’फिल्में दर्शकों से जुड़ने का हमारा माध्यम हैं। मैं ऐसी भूमिकाएँ चुनता हूँ जो मेरे सामने आने पर मेरे दिल में गूंज उठती हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे पोते ने अपनी फिल्म में कितने किस किए, लेकिन मेरे एक किस का शोर हो गया।’’ बता दें कि, इससे पहले जब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेज मीट पर धर्मेन्द्र से शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन के बारे में पूछा गया था, तब भी अभिनेता ने एक मजेदार जवाब दिया था। धर्मेन्द्र ने मजेदार जवाब देते हुए कहा था कि , ‘’मैं भी पक्का खिलाड़ी हूं, जब भी मौका मिलता है, तो चौका मार देता हूं। इसके अलावा यह मेरा किरदार था, तो मुझे ऐसा करना पड़ा।’’ 

बता दें कि, धर्मेन्द्र के किसिंग सीन को लेकर उनकी पत्नी हेमा मालिनी से भी सवाल पूछा गया था। तब हेमा ने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘’उन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। लेकिन वे धर्मेन्द्र के लिए खुश हैं, क्योंकि उनको कैमरे पर आना काफी पसंद है।’’ इसके अलावा धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल ने भी अपने पिता के किसिंग सीन पर जवाब देते हुए कहा था कि, ‘’’उन्होंने भी अभी फिल्म नहीं देखी है। लेकिन वे अपने पिता के लिए खुश हैं और उनके पिता के लिए कुछ भी कठिन नहीं है।’’

ये भी पढ़ें:  Bobby Deol फिल्म Animal में अपने किरदार को  लेकर इस कारण से  काफी घबराए हुए थे, फिर Rajveer Deol ने उन्हें यह रोल निभाने के लिए मोटिवेट किया

Latest Posts

spot_img

you may like