Dhanush ने माता-पिता को गिफ्ट किया करोड़ों का आलीशान घर, देखें फोटो

धनुष ने हाल ही में चेन्नई में एक आलीशान घर खरीदा है। इस घर की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है। धनुष ने महाशिवरात्रि के मौके पर गृह प्रवेश की पूजा की। इस आलीशान घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Dhanush New Home: साउथ के सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाथी’ को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच धनुष ने चेन्नई में एक आलीशान घर खरीदा है। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में है। चेन्नई के पास पोएस गार्डन में बने इस घर को एक्टर ने अपने माता-पिता को गिफ्ट किया है। इस घर की गृह प्रवेश की पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में धनुष अपने परिवार के साथ नजर आ रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष के चेन्नई स्थित घर की कीमत करीब 150 करोड़ बताई जा रही है। हाल ही में एक्टर ने अपने घर की गृह प्रवेश की पूजा रखी थी। इसके बाद उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उनका परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। महाशिवरात्रि के मौके पर अभिनेता ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर गृह प्रवेश किया था और अपने माता-पिता के साथ समय बिताया। इस दौरान धनुष ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। अभिनेता के घर और गृहप्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वायरल हो रही तस्वीरों में धनुष को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए है और दाढ़ी भी बढ़ा ली है। धनुष के नए लुक ने सभी को हैरान कर दिया है। साउथ के डायरेक्टर सुब्रमण्यम ने घर की तस्वीरों शेयर करते हुए कहा है कि, ‘मेरे छोटे भाई धनुष ने मां-बाप के लिए एक ऐसा घर खरीदा है जो किसी मंदिर से कम नहीं है। उसने अपने माता-पिता के लिए स्वर्ग बनाया है। वह हमेशा खुश रहें और इसी तरह आगे बढ़ते रहे। उनसे कई युवा प्रेरणा लेंगे। वह बहुत अच्छा काम कर रहे।’

धनुष साउथ के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके है। उनकी कई फिल्म सुपरहिट रही। धनुष ने फिल्मों के अलावा डिजिटल की दुनिया में भी अपना सिक्का जमाया है। इसके साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है। धनुष की वाथी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है। फिल्म में उनके अपोजिट संयुक्ता मेनन है। दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है। धनुष इस साल रिलीज हो रही ‘SIR’ में भी नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएगी।

ये भी पढ़े: Mahesh Babu की इस Bollywood फिल्म में Aamir Khan का कैमियो

Latest Posts

spot_img

you may like