Dhanashree Verma New Song Dekha Ji Dekha Maine: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के ठीक बाद ही धनश्री वर्मा का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसके बोल हैं देखा जी मैंने गैरों के बिस्तर में अपने को सोते देखा है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स अपने अपने कमेंट्स जहां इस गाने पर कर रहे हैं, वहीं दोनों के फैन्स आपस में भिड़ भी गए हैं और एक दूसरे को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युजवेंद्र के फैन्स जहां इस गाने को लेकर अपने रिएक्शन में कह रहे हैं कि ये गाना युजवेंद्र भाई के लिए बना है। तो वहीं धनश्री के फैन्स सोशल मीडिया पर मौके पर चौका मारने की बात कर रहे हैं। युजवेंद्र से ज्यादा इस मौके पर यूजर्स धनश्री वर्मा को ट्रोल कर रहे हैं।
Dhanashree Verma हाल ही में इस गाने के प्रमोशन के सिलसिले में टी-सीरीज ऑफिस में नजर आई था। जहां उन्होने पैपराजी से उनका गाना देखने की अपील की थी। हालाकि इस दौरान पैप्स ने धनश्री से युजवेंद्र चहल से हुए तलाक के बारे में पूछने की कोशिश की थी, लेकिन धनश्री ने इस सवाल को टाल गई और कहा कि वो छोड़िए, मेरा ये गाना देखिए। इस गाने के बोल है जैसा कि आप को मालुम है कि देखा जी मैंने गैरोे के बिस्तर पे अपनो को सोते देखा।ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और यूजर्स अपने अपने कमेंट्स इस गाने पर कर रहे हैं। कोई युजवेंद्र को सपोर्ट कर रहा है। तो कोई धनश्री को ट्रोल कर रहा है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि देखो भाई गाने की टाइमिंग बड़ी जबरदस्त है। उसकी भाषा में बोले तो क्या टाइमिंग है गाने की। एक ने लिखा है कि युजी भाई को धोखा क्यों दिया। तो वहीं एक अन्य ने धनश्री को ट्रोल करते हुए लिखा है कि देखा जी देखा मैंने शादी के बाद alimony का पैसा लेते देखा..🙂🙂। धनश्री के ही सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स को धनश्री को ट्रोल करते देखा गया है। जबकि कुछ ने धनश्री की तारीफ भी है। एक ने तो तलाक के फैसले वाले दिन युजवेंद्र चहल के टी-सर्ट पर लिखा स्लोगन को ही लिख दिया है। वो स्लोगन था कि बी यॉर ओन शुगर डैडी।
Dhanashree Verma के साथ इस गाने में पाताल लोक फेम इंस्पेक्टर अंसारी का रोल निभाने वाले इशवाक सिंह नजर आए हैं। जो गाने में बहुत ही शानदार दिख रहे हैं। गाने की कहानी में धनश्री के पति के रूप में इश्वाक सिंह नजर आए हैं। जिनका किसी दूसरे के साथ अफेयर हो जाता है और फिर धनश्री टूट जाती है। गाने में यहीं दिखाया जाता है। फिर आखिर में धनश्री इश्वाक को छोड़कर चली जाती है। गीत और संगीत जानी का है जबकि गाने को आवाज जानी और ज्योति नोरान व साथियों ने दी है। गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।

