अवार्ड शो में दिखी Deepika Padukone और Kartik Aaryan की शानदार कैमेस्ट्री, दोनों के क्यूट मूमेंट हो रहे है वायरल

'एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022' के दौरान दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन ने एक साथ पैपराजी को जमकर क्यूट अंदाज में पोज दिए

Elle Beauty Awards 2022: हाल ही में मुंबई में एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 के दौरान बॉलीवुड और टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर बॉलीवुड की हसीनाएं काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आयी। एक्ट्रेसेस ने अपने खूबसूरत लुक से इस इवेंट में चार चाँद लगा दिया वही जब दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में एंट्री मारी तो सभी की आँखे खुली की खुली रह गई क्योंकि दीपिका पादुकोण ने सफ़ेद कलर का जो स्कर्ट पहना था उसमे वे बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी वही इस मौके पर कार्तिक आर्यन से उसी समय पहुंच गये और दोनों  ने एक दूसरे के साथ मिलकर खूब खूबसूरत पोज दिए। 

 दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन ने बेहद ही क्यूट स्माइल के साथ पैपराजी को पोज दिया और दोनों की इस केमस्ट्री को देख फैंस अब इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी उत्त्साहित हो चुके है। सोशल मीडिया पर कार्तिक और दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को देखकर अब फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है की क्या दीपिका पादुकोण फिल्म ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के अपोजिट होंगी।

फ़िलहाल आपको बता की इस तरह की खबर का मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे है। इसके पहले भी कई बार फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर दीपिका  पादुकोण का नाम सामने आता रहा है। 

वही बात करे दीपिका पादुकोण की आनेवाली फिल्मो की तो वे बहुत जल्द फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। जिसमे शाहरुख़ खान के साथ वे एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाने वाली है। वही कार्तिक आर्यन भी अपनी कई बड़ी फिल्मो के साथ बड़े परदे पर जल्द दस्तक देने वाले है। 

ये भी पढ़े: Ponniyin Selvan 2 की रिलीज़ डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Latest Posts

spot_img

you may like